विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूध उत्पादन के टॉप 10 स्टेट; 2023-24 में टॉप पर उत्तर प्रदेश, लिस्ट में देखिए अपने राज्य का नंबर

Published: Sun, 08 Dec 2024 05:50 PM (GMT+05:30)

देश में 2023-24 में कुल 239.30 मिलियन टन दूध उत्पादन में यूपी का योगदान 16.21% है। राजस्थान (14.51%) और मध्य ...और पढ़ें

दुग्ध उत्पादन में शीर्ष पर यूपी, कुल उत्पादन में 16 प्रतिशत योगदान
दुग्ध उत्पादन में शीर्ष पर यूपी, कुल उत्पादन में 16 प्रतिशत योगदान

HighLights

  1. बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टैटिक्स 2023-24 के आंकड़े जारी
  2. दुग्ध उत्पादन समितियों के प्रोत्साहन से मिल रहे बेहतर परिणाम

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टैटिक्स 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार देश में दूध का कुल उत्पादन 239.30 मिलियन टन है, इसमें उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक 16.21 प्रतिशत योगदान है।

यूपी के बाद शीर्ष दस राज्यों में राजस्थान (14.51 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (8.91 प्रतिशत), गुजरात (7.67 प्रतिशत), महाराष्ट्र (6.71 प्रतिशत), पंजाब (5.85 प्रतिशत), आंध्रप्रदेश (5.85 प्रतिशत), कर्नाटक (5.36 प्रतिशत) बिहार (5.37 प्रतिशत) और हरियाणा (5.11) शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता भी बढ़ी है। वर्ष 2021 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति प्रति ग्राम दूध की उपलब्धता 321 ग्राम थी, जो 2024 में यह बढ़कर 471 ग्राम हो गई। यूपी में दूध के उत्पादन की सालाना वृद्धि दर 3.78 प्रतिशत रही है।

पशुपालकों को प्रोत्साहित कर रही सरकार

बता दें कि प्रदेश सरकार पशुपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए उन्हें नंद बाबा और गोकुल पुरस्कार से सम्मानित कर रही है। पिछले दिनों नस्ल सुधार के जरिए उत्पादन बढ़ाने के लिए आस्ट्रेलिया ने भी प्रदेश सरकार से सहयोग की इच्छा जताई थी।

सरकार नस्ल सुधारने के लिए सेक्स शार्टेज तकनीक (इसमें सिर्फ बछिया होने की संभावना 90 फीसद से अधिक होती है) का प्रयोग कर रही है। गोरखपुर में खुलने वाले राजकीय पशु चिकित्सा महाविद्यालय भी नस्ल सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

योगी सरकार पशुपालकों के हित में दूध के साथ गोबर, गोमूत्र आदि को भी आर्थिक रूप से उपयोगी बना रही है। मुख्यमंत्री का साफ निर्देश है कि गोबर से कांप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित किए जाएं, इसके लिए प्रदेश सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी।

दूध उत्पादन में शीर्ष 10 राज्य (2023-24)

  • उत्तर प्रदेश – 16.21%
  • राजस्थान – 14.51%
  • मध्य प्रदेश – 8.91%
  • गुजरात – 7.67%
  • महाराष्ट्र – 6.71%
  • पंजाब – 5.85%
  • आंध्र प्रदेश – 5.85%
  • कर्नाटक – 5.36%
  • बिहार – 5.37%
  • हरियाणा – 5.11%

उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन आंकड़े

  • 2021 में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता: 321 ग्राम
  • 2024 में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता: 471 ग्राम
  • सालाना उत्पादन वृद्धि दर: 3.78%