Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टूटने के छह घंटे के भीतर दोबारा जुड़ सकता है दांत

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 04 Jan 2019 06:13 AM (IST)

    खेलकूद या गिरने से अगर बच्चे का दांत टूटे तो चार से छह घंटे के बीच डॉक्टर के पास ले जाएं, केजीएमयू में इमरजेंसी पीडियाट्रिक डेंटल ट्रॉमा यूनिट में 24 ...और पढ़ें

    Hero Image
    टूटने के छह घंटे के भीतर दोबारा जुड़ सकता है दांत

    लखनऊ, जेएनएन । अगर खेलकूद या फिर दुर्घटना में आपके बच्चे का दांत टूट जाए तो उसे चार से छह घंटे के भीतर दांत के डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। यह दांत दोबारा जुड़ जाएगा। यह जानकारी अमेरिका की डॉ. प्रियांशी ऋत्विक ने दी। वह गुरुवार को डेंटल फैकल्टी के डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेनटेस्ट्री में आयोजित व्याख्यान में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉ. प्रियांशी ऋत्विक ने कहा कि बच्चों के दांत खेलकूद व अन्य गतिविधियों में टूट जाते हैं तो अभिभावक उसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर दांत का इलाज सही समय पर कर दिया जाए तो उनकी उम्र बढ़ जाती है। ऐसे में चोट लगने के चार घंटे से लेकर छह घंटे के अंदर अगर पीडि़त बच्चे के दांत को लेकर चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया जाए तो इसे दोबारा जोड़ा जा सकता है। इसमें दांत के अंदर गुदे के इंफेक्शन को इलाज कर दूर कर दिया जाता है। अगर देरी हो जाए तो दांत जोडऩा संभव नहीं होता। इसी तरह अगर छह वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चे के जबड़े में चोट लग जाए तो दांतों को नुकसान पहुंचता है। दांत टूटकर पूरा या फिर थोड़ा बाहर निकल आता है। इससे दांत में नेक्रोसिस हो जाती है। इसमें उनके दांतों का गुदा मर जाता है और दांत की उम्र कम हो जाती है। ऐसे में समय पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। 

    कार्यक्रम में डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेनटेस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार चक ने बताया कि इमरजेंसी पीडियाट्रिक ट्रामा यूनिट की शुरूआत कर दी गई है। इसमें चौबीस घंटे ऑन कॉल डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इसमें दुर्घटना के कारण आम लोगों के जबड़े में लगी गंभीर चोट का इलाज किया जाएगा।