विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET 2022: पीईटी 2022 एग्‍जाम का आज दूसरा द‍िन, एसटीएफ ने अबतक साल्‍वर सह‍ित 21 को दबोचा

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sun, 16 Oct 2022 08:19 AM (IST)Updated: Sun, 16 Oct 2022 08:20 AM (IST)

UPSSSC PET 2022 यूपी के 75 ज‍िलों के 1899 से अध‍िक केन्‍द्रों पर पीईटी 2022 परीक्षा का आज दूसरा द‍िन ...और पढ़ें

UPSSSC PET 2022: पीईटी 2022 एग्‍जाम से पहले अभ्‍यर्थ‍ियों की सघन तलाशी
UPSSSC PET 2022: पीईटी 2022 एग्‍जाम से पहले अभ्‍यर्थ‍ियों की सघन तलाशी

लखनऊ, जेएनएन। UPSSSC PET 2022 प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 का आज दूसरा द‍िन है। परीक्षा में 37 लाख से अध‍िक अभ्‍यर्थी शाम‍िल हुए हैं। शन‍िवार को एग्‍जाम के पहले द‍िन एसटीएफ व पुलिस ने 10 जिलों से साल्वर समेत 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह अभ्यर्थी भी शामिल हैं। शनिवार को पहली पाली में 75 जिलों के 1899 केन्द्र पर नौ लाख, 39,553 परीक्षार्थियों को आना था, लेकिन छह लाख, 17,967 ने ही परीक्षा दी। तीन लाख, 21,586 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा केन्‍द्र दूर, न बस म‍िली न ट्रेन

पीईटी 2022 में शाम‍िल अभ्‍यर्थ‍ियों को बस और ट्रेन में जगह न म‍िलने से द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ा। वहीं परीक्षा केन्‍द्र भी दूर होने की वजह से अभ्‍यर्थी काफी परेशान हुए। इसमें कई अभ्‍यर्थी ऐसे हैं ज‍िनका परीक्षा केन्‍द्र घर से 300 कि‍मी दूर है। वहीं ट्रेनों और बसों में बैठने की जगह नहीं है। शन‍िवार को परीक्षा के पहले द‍िन ट्विटर छात्रों ने ट्रेनों की तस्‍वीरें शेयर कर प्रदेश सरकार के प्रत‍ि नाराजगी भी  जाह‍िर की थी  

पीईटी 2022 एग्‍जाम में आज भी साल्‍वर हो सकते हैं गिरफ्तार

  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2022 में सेंध लगाने के लिए साल्वर गिरोह ने गहरा जाल तो बुना था, लेकिन स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व जिला पुलिस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। एसटीएफ की विभिन्न टीमें सक्रिय थीं और सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की नजर थी। मेरठ में एक युवक फर्जी उत्तर कुंजी के साथ पकड़ा गया।
  • कई अन्य संदिग्धों को भी दबोचा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बिहार के साल्वर गिरोह के कई सक्रिय सदस्य भी दबोचे गए हैं। इस मामले में आज और आरोपितों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। एसटीएफ व पुलिस ने उन्नाव, कानपुर, अमेठी, बिजनौर, वाराणसी, शामली, सीतापुर, जौनपुर, बलिया व मेरठ से आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
  • एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ मुख्यालय की टीम ने यशोदानगर, कानपुर स्थित राहुल मेमोरियल इंटर कालेज में मूल अभ्यर्थी हरदोई निवासी रघुवीर के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर महाराजगंज निवासी सैफ अहमद खान को पकड़ा है।
  • सैफ अहमद ने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई के घाटकोपर में जीएसटी निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। जबकि महेंद्र हरदोई के बालामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर नियुक्त है, जो सैफ अहमद का दोस्त है।
  • महेन्द्र विभिन्न परीक्षाओं में साल्वर बैठाने का कार्य करता है, जो पूर्व में भी साल्वर बैठाने के प्रकरण में मध्य प्रदेश से जेल जा चुका है। महेन्द्र के ही कहने पर सैफ अहमद अभ्यर्थी रघुवीर के स्थान पर मुंबई से परीक्षा देने आया था। उन्नाव के गीतापुरम स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल से मूल अभ्यर्थी प्रयागराज निवासी पुष्पेंद्र यादव, बिहार निवासी साल्वर सत्यम कुमार पांडेय तथा उसके सहयोगी प्रयागराज के निवासी अंकित कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया गया है।
  • सत्यम पीईटी की पहली पाली में पुष्पेंद्र के स्थान पर परीक्षा देर रहा था। सत्यम ने पूर्व भी कई परीक्षाओं में दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकार की है। आरोपित अंकित मौर्या ने साल्वर को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया था और उसका मददगार था।
  • तीनों आरोपितों के विरुद्ध उन्नाव की कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसटीएफ की सूचना पर अमेठी पुलिस ने रणवीर रंजय, पीजी कालेज में मुख्य परिक्षार्थी प्रयागराज निवासी आर्य राठौर के स्थान पर परीक्षा देेने वाले साल्वर बिहार निवासी सोनू कुमार समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
  • एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने जौनपुर के गौरा बादशाहपुर स्थित ग्रामोदय इंटर कालेज से साल्वर बिहार निवासी सिद्धार्थ शंकर दुबे के साथ प्रयागराज निवासी एजेंट अनिल कुमार मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है।
  • अनिल ने बताया कि उसने एजेंट के माध्यम से चंदौली निवासी अभ्यर्थी बाबू कुंवर भारती से संपर्क किया था। बाबू के स्थान पर साल्वर सिद्धार्थ को परीक्षा देनी थी। बाबू कुंवर से 30 हजार रुपये एडवांस लिए गए थे। बाबू के आधार कार्ड पर सिद्धार्थ शंकर की फोटो लगवाकर उसे परीक्षा देने भेजा गया था।
  • एसटीएफ मेरठ की टीम ने बीडीएस स्कूल, जाग्रती विहार के पास से रोबिन को पकड़ा है। मेरठ निवासी रोबिन के पास से कूटरचित उत्तर कुंजी बरामद हुई, जिसे वह असली होने का दावा कर अभ्यर्थियों ठगी का प्रयास कर रहा था।
  • बिजनौर में राजकीय पालीटेक्निक कालेज में परीक्षा देने पहुंचे बिहार निवासी साल्वर विशाल को स्कूल प्रशासन ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। वह बुलंदशहर निवासी अभ्यर्थी बृजेश प्रकाश के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। प्रशासन ने साल्वर के सहयोगी मेरठ निवासी विवेक राठी को भी पकड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले द‍िन कई ज‍िलों से दबोचे गए थे साल्‍वर

कई जिलों में दबोचे गए बिहार के साल्वर वाराणसी ग्रामीण में युगल विहार कालेज में बलिया निवासी रणजीत यादव के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा साल्वर बिहार निवासी चंदन महतो पकड़ा गया। वाराणसी कमिश्नरेट में जेपी मेहता नगर निगम इंटर कालेज में बिहार निवासी साल्वर धीरज को अभ्यर्थी धीरेन्द्र साहनी के स्थान पर परीक्षा देते गिरफ्तार किया गया। सीतापुर में जेएलएमडीजे इंटर कालेज में बिहार निवासी साल्वर विकास को बहराइच निवासी रोहित कुमार के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। शामली में देशभक्त इंटर कालेज में साल्वर रोहित यादव व अभ्यर्थी उत्तराखंड निवासी सोहित तथा साल्वर बिहार निवासी अमित कुमार व अभ्यर्थी बागपत निवासी अभ्यर्थी संदीप तोमर को पकड़ा गया है। वहीं बलिया में मुरली मनोहर डिग्री कालेज में गोरखपुर निवासी अभ्यर्थी राम किशोर के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर बिहार निवासी महेश कुमार को पकड़ा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।