अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर लखनऊ में तीन दिनों का शोक, काले कपड़े पहन विरोध करेंगे शिया
Protest of USA and Israel in Lucknow: अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई लोगों की हत्या के विरोध में लखनऊ में मुसलमान समुदाय एकजुट हो रहा है।

लखनऊ के चौक इलाके में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में नमाज
HighLights
लखनऊ के चौक इलाके में अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में नमाज
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई साहब के लिए फातिहा
जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूएस-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया समुदाय के लोग काफी आक्रोशित हैं। आल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड की ओर से तीन दिनों के शोक के ऐलान के बाद शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास ने भी इस संबंध में अपील की।
मौलाना यासूब अब्बास ने शिया समुदाय के अपील की और कहा कि खामेनेई की हत्या के विरोध में हम सभी तीन दिनों तक काले कपड़े पहनें। अपने घरों पर काले परर्चे लहराएं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई साहब के लिए फातिहा पढ़ें और नज्र करें। इसके साथ ही अमेरिका और इजरायल के कृत्य का पुरजोर विरोध करें।
खामेनेई की हत्या के विरोध में रविवार को चौक में बड़ी संख्या में एकजुट हुए लोगों के समर्थन में व्यापारी भी खड़े नजर आए। दरगाह-हजरत अब्बास रोड सहित चौक की कई गलियां सूनीं रहीं। लोगों ने दुकानें नहीं खोलीं। ऐसे में खरीदार भी नहीं निकले। आस-पास के कुछ लोग सामान लेने के आए भी तो उन्हें वापस जाना पड़ा। घर का सामान लेने के निकले नक्खास के अमरेश ने बताया कि दुकानें बंद हैं, इसलिए लौट आए।
यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में लखनऊ में आक्रोश, पुराने शहर में मार्च
इंसानियत का कत्ल
इमाम-ए-जुमा आसिफी मस्जिद मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि खामेनेई की हत्या इंसानियत का कत्ल है। इसके विरोध में लोग संगठित हों। देशभर के मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ विरोध जताएं। इंसानियतपरस्त अन्य लोग भी इसमें शामिल हों।
यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद बाराबंकी के किंतूर गम और गुस्सा
कायराना हरकत
शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने कायराना हरकत की है। विश्व के सबसे बड़े शिया नेता की इस तरह हत्या करना, नाइंसाफी है। दुनिया के सभी मुसलमान इसके विरोध में आएं और अपनी आवाज बुलंद करें।
