विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakhimpur Kheri Case: एससी-एसटी आयोग की सदस्य अंजु बाला से बोला पीड़ित परिवार, अभी तक क्यों नहीं चला आरोपितों के घर बुलडोजर

By Vikas MishraEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2022 12:25 PM (IST)

Lakhimpur Kheri Case एससी-एसटी आयोग की सदस्य अंजु बाला सोमवार को लखीमपुर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे घटनाक्रम ...और पढ़ें

Lakhimpur Kheri Case: एससी-एसटी आयोग की सदस्य अंजू बाला पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं।
Lakhimpur Kheri Case: एससी-एसटी आयोग की सदस्य अंजू बाला पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं।

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर, जागरण संवाददाता। निघासन क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया गया था। सोमवार को एससी-एसटी आयोग एवं बाल अधिकार समिति की टीम एससीएसटी आयोग की सदस्य अंजु बाला पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। अंजू बाला ने पीड़ित परिवार से पूरा घटनाक्रम जाना। परिवारीजन से सभी पहलुओं पर बात की। इस दौरान मृतक बहनों का भाई बोला, आरोपितों के घर बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा मैडम?

एससीएसटी आयोग की सदस्य अंजु बाला ने पीड़ित परिवार से हाल ही में हुए घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी ली। साथ ही पुलिस और प्रशासन से मिले मदद पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मौके पर सीओ संजय नाथ तिवारी, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह व इंस्पेक्टर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किशोरियों के भाई ने एसएसटी आयोग की सदस्य से यह भी कहा कि शवों को दफनाने के लिए बुलडोजर तत्काल प्रशासन द्वारा मंगवा लिया गया लेकिन, आरोपितों के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला।

भाई ने कहा कि पुलिस को बताया कि आरोपित छोटू कच्ची शराब भी बेचता है। पुलिस को इस बारे में पूरी जानकारी है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। टीम ने इंस्पेक्टर निघासन की क्लास लेते हुए कहा कि शराब से जन-धन दोनों का नुकसान है। ऐसे लोगों पर आखिर कार्रवाई क्यों नही हुई? भाई ने ये भी कहा कि जो आर्थिक मदद सरकार द्वारा दी गई है, वह सब मेरे के लिए बेकार है। उससे मेरी बहनें वापस नहीं आ सकतीं। जब तक सभी आरोपितों को फांसी नहीं दी जाएगी तब तक हमको न्याय नहीं मिलेगा।