Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लखनऊ सहित यूपी के प्रमुख शहरों की हवा जहरीली, खतरनाक स्तर पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स

    By Vikas MishraEdited By:
    Updated: Sat, 20 Nov 2021 09:25 AM (IST)

    राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा और जहरीली हो गई है। ज्यादातर शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल यूपी के शहरों की स्थिति तो और भी गंभीर है।

    Hero Image
    राजधानी लखनऊ की भी स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है।

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा और जहरीली हो गई है। ज्यादातर शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल यूपी के शहरों की स्थिति तो और भी गंभीर है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, बागपत, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी आदि शहरों में हालत खराब है। जब भी एक्यूआइ 200 से ऊपर पहुंचता है वह नुकसान पहुंचाने लगता है। इस समय हालत बेहद खराब हैं। ज्यादातर शहरों का एक्यूआइ 200 से ऊपर है। निर्माण स्थल व सड़कों की धूल, गाडिय़ों के प्रदूषण ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजधानी लखनऊ की भी स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। यहां पर शुक्रवार को एक्यूआइ 255 पर पहुंच गया। नोएडा की हालत तो और भी ज्यादा खराब है। यहां एक्यूआइ 376 पर पहुंच गया है। बढ़ते वायु प्रदूषण को देख अपर प्रमुख सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मनोज ङ्क्षसह ने सभी जिलाधिकारियों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों व नगरीय निकायों के अफसरों को स्थिति सुधारने के तत्काल उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनी प्रत्येक शहर की कार्ययोजना के अनुसार उपाय अपनाने के लिए कहा गया है। 

    प्रमुख शहरों का एक्यूआइ 

    • आगरा              295
    • लखनऊ            255
    • वाराणसी           255
    • बागपत             345
    • बुलंदशहर         347
    • फिरोजाबाद       277
    • गाजियाबाद        377
    • गोरखपुर           309
    • ग्रेटर नोएडा       382
    • हापुड़               374
    • मेरठ                361
    • मुरादाबाद         280
    • कानपुर            277
    • मुजफ्फरनगर    305
    • नोएडा              376
    • प्रयागराज          250

    ऐसे समझें एक्यूआइ

    • 0-50                   अच्छा
    • 51-100               संतोषजनक
    • 101-200             थोड़ा प्रदूषित
    • 201-300             खराब
    • 301-400             बहुत खराब
    • 401 से अधिक      भीषण खतरनाक