Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Tourism: अलीगढ़ समेत यूपी के इन 3 जिलों के 16 मंदिरों का होगा पर्यटन विकास, 16.25 करोड़ का बजट जारी

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 07:46 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ एटा और हाथरस के मंदिरों के पर्यटन विकास के लिए 16.25 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत अलीगढ़ के सात एटा के पांच और हाथरस के चार मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस योजना की विस्तृत जानकारी दी।

    Hero Image
    अलीगढ़, एटा व हाथरस के मंदिरों का होगा पर्यटन विकास

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अलीगढ़, एटा व हाथरस के मंदिरों के पर्यटन विकास के लिए 16 परियोजनाओं को शासन ने स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत मंदिरों के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास पर 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें अलीगढ़ के सात, एटा के पांच व हाथरस के चार मंदिर शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के अतरौली, खैर, कोल, इग्लास, सदर, बरौली तथा छर्रा विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मंदिरों का पर्यटन विकास किया जाएगा।

    इन विधानसभा क्षेत्रों में स्थित बड़े महादेव का मंदिर, हनुमानगढ़ कुटी आश्रम, प्राचीन शिव मंदिर भोपतपुर, प्राचीन शिव मंदिर बरखंडी आश्रम, श्री बांकेबिहारी मंदिर, बरौली के चामुण्डा माता मंदिर तथा छर्रा स्थित बांकेबिहारी मंदिर का पर्यटन विकास किया जाएगा।

    इसी प्रकार एटा में स्थित काकामई आर्य समाज मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, मां वाराही देवी मंदिर, विश्वनाथ धाम आजमनगर का पर्यटन विकास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत हाथरस में स्थित गोपेश्वर महादेव, नगला अहीर पोस्ट वरवाना स्थित प्राचीन शिव मंदिर, तारागढ़ मंदिर तथा प्राचीन दाउ जी महाराज मंदिर का पर्यटन विकास कराया जाएगा।