विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow News : शराब के लिए दो हजार न देने पर टेलर पर चाकू से हमला, पत्नी को पीटा

Published: Sun, 14 Jul 2024 10:18 PM (IST)

पीड़ित शरीफ के परिवार ने बताया कि गैंग के लोग एक दूसरे से बातचीत में मंदा शिवा मोहित यश का ...और पढ़ें

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सालेह नगर में शनिवार को कुछ दबंगों ने शराब के लिए दो हजार रुपये न देने पर टेलर को घर में घुसकर पीटा। चाकू से कई वार कर मरणासन्न कर दिया। पत्नी ने बीच-बचाव किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुन पड़ोसी एकत्रित हुए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि युवक खुद को थाउजंड गैंग का सदस्य बता रहे थे।

पीड़ित शरीफ के परिवार ने बताया कि गैंग के लोग एक दूसरे से बातचीत में मंदा, शिवा, मोहित, यश का नाम ले रहे थे। इनकी संख्या 10 से 12 थी और सभी शनिवार रात घर पहुंचे। शरीफ को घर से बाहर बुलाकर शराब के लिए दो हजार रुपये की मांग करते हुए जबरन जेबों की तलाशी लेने लगे। विरोध पर घर में घुस गए।

पिटाई करते हुए चाकू से कई वार कर मरणासन्न कर दिया। शरीफ की पत्नी ने बीच बचाव किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुन पड़ोसी एकत्रित हुए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की पत्नी ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों की मदद से शरीफ को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : UP Crime : नाली में मिला युवक का शव, चेहरा देखा तो निकला दारोगा का बेटा- पुलिस विभाग में उड़ गए सभी के होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।