Surya Grahan 2022: दीपावली पर लखनऊ में नौ घंटे बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Surya Grahan 2022 भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 442 बजे स्पर्श काल 552 बजे होगा समापन। लखनऊ में ग्रहण काल शाम 436 बजे से शाम 529 बजे तक रहेगा। सूतक काल ग्रहण लगने से आठ घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।

लखनऊ, [जितेंद्र उपाध्याय]। surya grahan 2022 इस साल का तीसरा ग्रहण अमावस्या को दीपावली के दिन लगेगा। इस साल का यह पहला ग्रहण होगा जो भारत में दिखेगा। आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली 25 अक्टूबर को है। अमावस्या के दिन लगने वाले इस सूर्य ग्रहण में लोकचार और सूतक काल का मान होगा। 25 अक्टूबर को शाम 4:42 बजे से लगने वाले ग्रहण का मध्य काल शाम 5:14 बजे और मोक्ष काल शाम 5:22 बजे होगा।
लखनऊ में ग्रहण काल शाम 4:36 बजे से शाम 5:29 बजे तक रहेगा। सूतक काल ग्रहण लगने से आठ घंटे पहले से शुरू हो जाएगा। मनकामेश्वर मंदिर, महाकाल मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। माेक्ष काल के बाद शुद्धीकरण के साथ मंदिरोंं के कपाट खुलेंगे और घरों में मां लक्ष्मी का पूजन होगा।
इससे पहले इस साल पांच जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि यह भारत समेत एशिया, अफ्रीका व यूरोप समेत कई देशों में दिखेगा। इसके लिए जो भी धार्मिक मान्यताएं हैं उनका पालन करना चाहिए।
इनका रखें ध्यान
- जब ग्रहण शुरू हो रहा हों, तो उस समय से पहले ही स्नान करके साधना करनी चाहिए।
- मोक्ष के उपरांत स्नान करके दान करना चाहिए।
- सूर्यग्रहण काल में भगवान् सूर्य की उपासना श्रेयस्कर मानी गई है।
- पका हुआ अन्न, कटी हुई सब्जी ग्रहणकाल में दूषित हों जाते हैं, उन्हें नहीं रखना चाहिए !
- तेल, घी, दूध, पनीर, आचार, चटनी व मुरब्बा सहित अन्य खाद्य पदार्थ में तुलसी की पत्ती रखनी चाहिए।
- सूतक एवं ग्रहणकाल में मूर्ति स्पर्श नही करना चाहिए।
- बुजुर्ग, रोगी, बालक एवं गर्भवती को जरूरी हो तो दवा देनी चाहिए। गर्भवती अपने घर को गेरू से गोठ सकती हैं। कुछ लाेग गर्भवती के पेट को भी गेरू से गोठते हैं।
राशियोंं पर पड़ेगा प्रभाव
आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि ग्रहण का असर राशियों पर भी पड़ेगा। ग्रहण काल में सूर्य देव की उपासना व दान से प्रभाव को कम किया जा सकता है। किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
- मेष - धन का लाभ होने की संभावना है।
- वृष - धन हानि का योग है।
- मिथुन - दुर्घटना की संभावना है।
- कर्क - धन हानि से बचने का उपाय करना चाहिए।
- सिंह - रोग व कष्ट भय की संभावना होगी।
- कन्या - लाभ व उन्नति का योग है।
- तुला - चिंता और संतान का कष्ट होगा।
- वृश्चिक - साधारण लाभ के योग हैं।
- धनु - जीवन साथी को कष्ट होने की संभावना है।
- मकर - रोग, गुप्त चिंंता से परेशानी हो सकती है।
- कुंभ - खर्च अधिक के योग हैं।
- मीन - कार्य सिद्धि याेग है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।