Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमिका के साथ ऐसा क्या हुआ जो प्रेमी नहीं कर सका सहन? लखनऊ के होटल में कर ली आत्महत्या

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 07:13 PM (IST)

    लखनऊ के नाका इलाके में एक होटल के कमरे में 25 वर्षीय जतिंदर कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों के अनुसार जतिंदर अपनी प्रेमिका की मौत से अवसाद में थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जतिंदर पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे।

    Hero Image
    प्रेमिका की मौत से आहत युवक ने होटल के कमरे में की आत्महत्या

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। नाका स्थित मां आशीर्वाद होटल में 25 वर्षीय जतिंदर कुमार ने शुक्रवार देर रात फंदे से लटककर जान देदी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवारीजन ने बताया कि प्रेमिका की मौत से अवसाद में चल रहे थे। इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्पेक्टर ने बताया कि जतिंदर मूल रूप से पंजाब के जालंधर के कुराला निवासी थे। जांच में सामने आया था कि तीन सितंबर को लखनऊ पहुंचे थे फिर मां आशीर्वाद होटल में कमरा लिया था। पूछताछ में सामने आया कि शुक्रवार दोपहर से कमरे से बाहर नहीं निकले थे।

    कर्मचारियों ने रात करीब 11 बजे कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई उत्तर न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर शव लटका था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किऐ।

    मौके से मिले मोबाइल फोन से परिवारीजन को घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले जतिंदर की प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी। इसके वह काफी आहत था। डिप्रेशन में चल रहा था।

    आशंका है कि इसी कारण जतिंदर ने आत्महत्या की है। परिवारीजनों ने यह भी बताया कि बिना घर पर जानकारी दिए हुए जतिंदर लखनऊ गए थे। उसके लखनऊ जाने की जानकारी परिवारीजन को नहीं थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जतिंदर ने आत्महत्या की है।

    comedy show banner
    comedy show banner