Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देशवासियों से छल करने वाली भाजपा के खिलाफ एकजुट हो अभियान चलाएं: चक्रपाणि

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sun, 14 Oct 2018 11:14 PM (IST)

    हिंदू सभा अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने देशवासियों के साथ छलावा किया है। भाजपा के खिलाफ एकजुट हो अभियान चलाया जाए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    देशवासियों से छल करने वाली भाजपा के खिलाफ एकजुट हो अभियान चलाएं: चक्रपाणि

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के दौरे को निकले हिंदू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने देशवासियों के साथ छलावा किया है। राम मंदिर निर्माण का वादा कर भाजपा सत्ता में आई थी, लेकिन मंदिर नहीं बनवाया। भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाया जाए। रविवार को अयोध्या जाने के लिए निकले रास्ते में कई जगह वह स्थानीय लोगों और पत्रकारों से मुखातिब हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोषी 

    इटावा के पूर्व शहर के वृंदावन गार्डन में चक्रपाणि महाराज ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 का खात्मा, गोरक्षा, एक सैनिक का सिर काटने के बदले दस सिर लाने का वादा किया था। लेकिन कोई भी काम पूरा नहीं हुआ। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई व अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन करने वाले स्वामी सानंद की मौत पर सरकार ने कोई बयान नहीं दिया जबकि प्रधानमंत्री ने बनारस में मां गंगा को बचाने का वचन दिया था। 

    370 की जगह 377 

    स्वामी चक्रपाणि ने फैजाबाद में मोदी सरकार को चेतावनी दी कि यदि 2019 से पूर्व मंदिर निर्माण नहीं शुरू हुआ, तो आर-पार की लड़ाई छेड़ी जाएगी। उन्होंने 2019 से पहले मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाए जाने की मांग भी की। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज भी कसा और कहा, सरकार कश्मीर से धारा 370 नहीं हटा सकी पर 377 हट गया।