विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा के 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे पर उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल, कहा- खजाने पर पड़ेगा 47591 करोड़ का बोझ

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:02 PM (IST)

सपा के 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे से राज्य के खजाने पर 47,591 करोड़ रुपये का अनुमानित बोझ पड़ेगा, जिस पर उपभोक्ता परिषद ने सवाल उठाए हैं। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. सपा के मुफ्त बिजली वादे से ₹47,591 करोड़ का बोझ।

  2. उपभोक्ता परिषद ने आर्थिक प्रभाव के आकलन पर जोर दिया।

  3. घरेलू और किसानों को मुफ्त बिजली का प्रस्ताव।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली, किसानों व आर्थिक रूप से कमजोर घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इससे सरकारी खजाने पर 47,591 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि मुफ्त बिजली देने के वादे पर आर्थिक प्रभाव और सरकारी खजाने पर पड़ने वाले बोझ का आकलन भी करना जरूरी है। बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, निजीकरण पर रोक और सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की मांग करते हुए वर्मा ने कहा कि पिछले सात वर्ष से बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली दरों में राहत देने के लिए सरकार मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 20,400 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है। इसमें किसानों के निजी नलकूपों की बिजली सब्सिडी के लिए लगभग 12,845 करोड़ रुपये हैं। लगभग 3.89 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं से 89,188 करोड़ रुपये राजस्व प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- 25 लाख युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार... यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र

इसमें 3.37 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं से ही 39,761 करोड़ रुपये है। घरेलू उपभोक्ताओं की 300 यूनिट से ऊपर की खपत से प्रस्तावित राजस्व लगभग 5,015 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- 'अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले वहां कैसे गुजरते हैं दिन-रात', मंच पर छलका आजम खां का दर्द

ऐसे में घरेलू को 300 यूनिट मुफ्त बिजली से लगभग 34,746 करोड़ रुपये तथा किसानों के निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली के लिए 12,845 करोड़ रुपये का बोझ सरकारी खजाने पर पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।