25 लाख युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार... यूपी चुनाव को लोकर अखिलेश ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान दिवस पर 'जन-मन का मैनिफेस्टो' जारी किर दिया, जिसका उद्देश्य सामाजिक न्याय और जन आकांक्षाओं को जोड़ना है।

समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी करते साप राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, आजम खान और अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद। फोटो- सोशल मीडिया
HighLights
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी करेंगे।
घोषणापत्र को 'जन-मन का मैनिफेस्टो' और 'पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया।
महिलाओं, किसानों, युवाओं, कर्मचारियों के लिए कई बड़े वादे शामिल।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में एक जनसभा कर चुनावी घोषणापत्र जारी किया। सपा ने इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है।
इस दौरान सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान ने कहा कि एक समय हम दोनों बाप-बेटे को लग रहा था कि हमारा एनकाउंटर किया जाएगा। हम दोनों को अलग-अलग गाड़ियों में लाया गया। उन्होंने कहा, कि जेल की जिंदगी मौत से भी बदतर थी। इन्होंने हमारे साथ अंग्रेजों से बुरा बरताव किया। आजम ने कहा, कि हम वोट कटवा नहीं वोट जुड़वा हैं, और अब मैं अखिलेश के साथ हूं।
घोषणापत्र में क्या है खास?
अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कहा, कि अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन बुरे दिन जाने वाले हैं। सपा ने घोषणापत्र के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों को साधने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र में 25 लाख युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को हर महीने 5 हजार देने जैसे बड़े वादे किए है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस से सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव बोले- वही सीटें मिलेंगी, जहां उनके जीतने की होगी संभावना
बदा दें कि, सपा प्रमुख महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने, स्त्री समृद्धि योजना, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, भर्तियों में पूरा आरक्षण, गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान आदि वादे पहले ही किए जा चुके हैं। सपा ने वर्ष 2022 में अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों की कर्जमाफी, लैपटाप वितरण जैसे वादे किए थे।