Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Zila Panchayat Election: बाराबंकी में सपा के आगे गढ़ बचाने की चुनौती और भाजपा खाता खोलने को बेकरार

    By Rafiya NazEdited By:
    Updated: Sat, 03 Jul 2021 11:37 AM (IST)

    भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पहली बार कमल खिलाने के लिए जद्दोजहद की जा रही है। भाजपा व पार्टी की प्रत्याशी राजरानी रावत इसे अपने लिए ऐतिहासिक मौका मान रही हैं। वहीं सपा डेढ़ दशक तक पंचायत अध्‍यक्ष के पद पर काबिज रही है।

    Hero Image
    सपा के आगे गढ़ बचाने की चुनौती, भाजपा अपना खाता खोलने के प्रयास में

    बाराबंकी जागरण संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बाराबंकी में मतदान शुरू हो गया। जिला पंचायत सदस्‍यों ने मतदान करना शुरू किया। मतदान के साथ ही शाम तक इसके परिणाम भी आ जाएंगे। इसी के साथ जिला पंचायत को नया मुखिया मिल जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस पद के लिए भाजपा से पूर्व विधायक राजरानी रावत और सपा से नेहा आनंद प्रत्याशी हैं। दोनों दलों की ओर से किए जा रहे दावों को देखते हुए दलीय निष्ठा टूटने और क्रास वोटिंग की आसार बन रहे हैं। वहीं सपा के आगे अपना गढ़ बचाने की चुनौती होगी। वहीं भाजपा अपना खाता खोलने के प्रयास में है।

    पहली बार ‘कमल’ खिलाने की जद्दोजहद : भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पहली बार कमल खिलाने के लिए जद्दोजहद की जा रही है। भाजपा व पार्टी की प्रत्याशी राजरानी रावत इसे अपने लिए ऐतिहासिक मौका मान रही हैं। इसीलिए संगठन के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि ही नहीं प्रदेश नेतृत्व भी इस पर कड़ी नजर रख रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का इसी बीच जिले में एक दिन का प्रवास, अवध क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य व जिला प्रभारी रामचंद्र कन्नौजिया की सक्रियता से इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

    भाजपा सपा के सामने गढ़ बचाने की चुनौती: जिला पंचायत में समाजवादी पार्टी का लंबे अर्से तक दबदबा रहा है। बीते ढाई दशक में करीब डेढ़ दशक तक समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष रहा है। इसलिए संगठन के पदाधिकारियों व सपा प्रत्याशी नेहा आनंद के सामने सबसे बड़ी चुनौती जिला पंचायत में सपा के वर्चस्व को कायम रखने की बड़ी चुनौती है।

    कड़ी सुरक्षा में मतदान और मतगणना: जिला पंचायत चुनाव के मतदान व मतगणना के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कलेक्ट्रेट के चारों तरफ कुल 17 प्वांइट बनाए गए हैं। इनमें से दस पर बैरियर व बैरीकेडिंग रहेगी जबकि सात पर यह व्यवस्था नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चार सीओ, सात थाना प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, नौ निरीक्षक, 25 एसआई, 106 हेड कांस्टेबल, 16 महिला कांस्टेबल, 102 होमगार्ड सहित यातायात के दस कर्मी और एक प्लाटून पीएसी बल तैनात रहेगा।

    फैक्ट फाइल

    14 साल तक डीएम रहे प्रशासक

    1952-1975 तक महंत जगन्नाथ बख्श दास

    1975-1989 तक जिलाधिकारी ने बतौर प्रशासक कार्य किया।

    1989 से 1995-देव नारायण सिंह

    1995-2000-रामगोपाल रावत

    2000-2006 कुसुम सिंह

    -सपा

    2006-2016 शीला सिंह

    2016-2021 अशोक सिंह

    निर्दल के सहयोग से बनेगा अध्यक्ष

    जिला पंचायत वार्ड : 57

    भाजपा : 12

    सपा : 15

    बसपा : पांच

    कांग्रेस : दो

    निर्दल : 23