विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को याद आए जिन्ना, बोले- सरदार पटेल, महात्मा गांधी, नेहरू की तरह आजादी के लिए लड़े

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 07:14 AM (IST)

सपा अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर रविवार को हरदोई पहुंचे। अखिलेश ने कहा कि अंग्रेजों ने सबसे पहले चाय ...और पढ़ें

सपा अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर रविवार को हरदोई पहुंचे।
सपा अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर रविवार को हरदोई पहुंचे।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ लेकर रविवार को हरदोई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि सरदार पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना (मुहम्मद अली) ने एक ही संस्थान में पढ़ाई की। वे बैरिस्टर बन गए और भारत की आजादी के लिए लड़े। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक विचारधारा (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा नेताओं के खिलाफ जो ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है, वह कांग्रेस और भाजपा की देन है। कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कांग्रेस को भाजपा और भाजपा को कांग्रेस बताया। अखिलेश ने कहा कि अंग्रेजों ने सबसे पहले चाय पीने की आदत भारतीयों में डाली थी, जिसके कारण भारतीयों को गुलामी करनी पड़ी थी। इसी प्रकार भाजपा लोगों को मुफ्त सिलिंडर बांटकर उनकी आदत खराब कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2000 के नोट को लेकर रुपया काला सफेद नहीं होता, लेनदेन होता है। नोटबंदी के वक्त भाजपा कहती थी कि भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। पर अब क्या रुपया लेना बंद हो गया क्या? लाल रंग का नया नोट छापकर नए तरीके से भ्रष्टाचार कर रहे हैं। किसानों की दुर्दशा बयां करते हुए सपा अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का कहना है कि वे सरदार पटेल के पद चिह्नों पर चलते हैं, लेकिन आज किसान संकट में है और उनकी आय दोगुनी नहीं है। यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब है, इसलिए यूपी के लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का फैसला किया है।

हरदोई के माधौगंज कस्बे के एलपीएस में समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जो दावा करती है कि सरदार पटेल के रास्ते पर चल रहे हैं, लेकिन आज सबसे ज्यादा किसान दुखी हैं। किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकी। जिस तरीके से सरकार चल रही है, सब अपमानित हो रहे हैं कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।

उन्होंने यूपी कांग्रेस के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस आईना क्या दिखाएगी। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में जो मंदिर है वह समाजवादी पार्टी सरकार में मैंने ही बनवाया था, जिसमें मुख्यमंत्री रोजाना पूजा करते हैं। कहा कि अंग्रेजों ने सबसे पहले चाय पीने की आदत भारतीयों में डाली थी, जिसके कारण भारतीयों को गुलामी करनी पड़ी थी। इसी प्रकार भाजपा लोगों को मुफ्त सिलिंडर बांटकर उनकी आदत खराब कर रही है। आगे इसका अंजाम क्या होगा यह भली-भांति आप लोग जानते हैं। भाजपा ने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज की यात्रा कराएंगे। हवाई जहाज की यात्रा तो दूर पेट्रोल इतना महंगा कर दिया है कि लोगों को मोटरसाइकिल ना चला कर केवल साइकिल ही चलाना पड़ेगा सरकार ने स्वयं इस बार साइकिल चलाने का संदेश दिया है।

अखिलेश यादव ने सरदार पटेल के बहाने जिन्ना को याद किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, जिन्ना एक ही संस्था में पढ़कर बैरिस्टर बनकर आए थे। एक ही जगह पर पढ़ाई लिखाई की थी। उन्होंने आजादी दिलाई। उन्हें किसी भी तरह का संघर्ष करना पड़ा पर वह पीछे नहीं हटे। एक विचार धारा, जिस पर पाबंदी लगाई थी, अगर किसी ने पाबंदी लगाई थी तो सरदार पटेल ने पाबंदी लगाई थी। आज जो देश की बात कर रहे हैं वह जाति और धर्म में बांटने की बात कर रहे हैं। दुनिया में हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान यही है कि यहां अलग अलग जाति और धर्म के लोग एक साथ रहने का काम करते हैं। इसलिए हम आज के दिन सरदार पटेल को याद कर रहे हैं, जिन्होंने देश को एक कर दिया, रियासतों को खत्म कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।