विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव में निषाद समाज के वोटरों पर टिकी पार्टियों की नजरें, घोषणापत्र में नाव देने का वादा करेगी सपा

Published: Sun, 14 Sep 2025 10:55 AM (IST)

लखनऊ से खबर है कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनावों के लिए जातीय समीकरण साध रही है। अखिलेश यादव ने ...और पढ़ें

सपा ने चुनाव में निषादों को साधने के लिए घोषणापत्र में नाव देने का करेगी वादा।
सपा ने चुनाव में निषादों को साधने के लिए घोषणापत्र में नाव देने का करेगी वादा।

HighLights

  1. सपा का लक्ष्य 2027 चुनाव, जातीय समीकरणों पर ज़ोर |
  2. अखिलेश का वादा, नाविकों को नई नाव |
  3. जातीय जनगणना कराएगी सपा सरकार |

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को बिसात बिछाने में जुटी सपा जातीय गोलबंदी का तानाबाना बुन रही है। एनडीए के सहयोग दलों की जिन जातियों में पकड़ मानी जाती है, उनको वर्गों को भी साधा जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निषादों को साधने का दांव चल दिया है।

नाविकों के एक संगठन से मुलाकात में कहा कि सपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में नाविकों को नई नाव देने की घोषणा शामिल की जाएगी। उन्होंने गोमती रिवर फ्रंट पर निषादराज गुहा की प्रतिमा स्थापित कराने का भी वादा किया।

शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रयागराज से आए नाविक मजदूर कल्याण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रमुख को ज्ञापन देकर मछली पकड़ने के लिए नदियों की नीलामी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कराने का प्रयास करने का अनुरोध किया।

सपा प्रमुख ने कहा कि नाविक अपने अधिकारों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके साथ अन्याय हो रहा है। उनके पारंपरिक व्यवसाय को दबंगों को सौंपा जा रहा है। पीडीए में नाविक वर्ग भी है।

सपा की सरकार आने पर हम जातीय जनगणना कराएंगे, तभी सभी को समानुपातिक आधार पर हक और सम्मान मिलेगा। निषादराज गुहा की प्रतिमा गोमती रिवर फ्रंट पर स्थापित कराई जाएगी, जिसमें नाव की पतवार सोने की होगी।

वहीं, कार्यकर्ताओं से सपा प्रमुख ने जनता बदलाव के लिए व्याकुल है। वह और इंतजार के मूड में नहीं है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में सपा की सरकार बनना सुनिश्चित है।

भाजपा को वोट के लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए ही शांतिपूर्ण अहिंसक तरीके से अब सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा, आरक्षण बचेगा।

यह भी पढ़ें- 'भारत सपने देखता भी है और उसे पूरा करता है', अनुप्रिया पटेल ने PM मोदी की तारीफ करते हुए गिनाई उपलब्धियां