विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन में 66 बोतल शराब छोड़कर भागा तस्कर

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Thu, 14 Dec 2017 09:09 AM (IST)

ट्रेन संख्या 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस से हरियाणा की शराब लायी जा रही थी, तीन बैग में रखकर उनको सीट के नीचे छिपाकर लाया जा रहा था।

लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन में 66 बोतल शराब छोड़कर भागा तस्कर
लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन में 66 बोतल शराब छोड़कर भागा तस्कर

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। एक तस्कर हरियाणा की बनी 66 बोतल शराब लेकर चंडीगढ़ से लखनऊ तक पहुंच गया। लखनऊ में संदिग्ध हालत में तस्कर शराब को छोड़कर भाग गया और यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। चारबाग स्टेशन के हर चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा होने के बावजूद जीआरपी तस्कर का पता तक नहीं लगा सकी।

ट्रेन संख्या 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस से हरियाणा की शराब लायी जा रही थी। तीन बैग में रखकर उनको सीट के नीचे छिपाकर लाया जा रहा था। ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंची तो तीनों बैग सीट के नीचे ही पड़े रहे।

यह भी पढ़ें: अश्लील टिप्पणी करने के मामले में नसीमुद्दीन व रामअचल समेत चार पर आरोप तय

इस पर यात्रियों ने इसकी सूचना प्लेटफार्म पर तैनात जीआरपी के सिपाहियों को दी। जीआरपी सिपाहियों ने जब तीनों बैग खोले तो उसमें शराब की 66 बोतलें मिली। इन बोतलों को जीआरपी ने जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: Cabinet Decision: आइटी पार्क विकसित करने को सरकार की सहूलियत