Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Smart Meter: स्मार्ट मीटर के साथ ये जरूरी चीज नहीं लगा रहा है बिजली विभाग, कई लोगों ने की शिकायत

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 05:08 PM (IST)

    लखनऊ में स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी आर्मर्ड केबल न लगाने की शिकायतें आ रही हैं। इंदिरा नगर मड़ियांव अलीगंज और राजाजीपुरम के निवासियों ने बताया कि मीटर बदलने के बावजूद पुराने केबल ही लगाए गए हैं। उपभोक्ताओं से पैसे लिए गए और सीलिंग सर्टिफिकेट भी नहीं दिए गए। कार्यदायी संस्था की मनमानी से लोग परेशान हैं और दैनिक जागरण ने इस बारे में जानकारी मांगी है।

    Hero Image
    उपभोक्ता बोले बिजली विभाग स्मार्ट मीटर के साथ नहीं लगा रहा आर्मर्ड केबल

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंदिरा नगर के भवन संख्या 18/510 निवासी पी. चौहान ने बताया कि परिसर में दो कनेक्शन है। दो स्मार्ट मीटर पांच अप्रैल 2025 को बिजली विभाग की कार्यदायी संस्था ने लगाए थे। मीटर तो लगा दिया लेकिन जो आर्मर्ड केबल लगने थे, वह नहीं लगाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरा नगर के उमेश शर्मा (मो 9335266130) ने बताया कि जो लोग स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं, उन्होंने पैसा भी लिया है। इंदिरा नगर की उपभोक्ता सुनीता द्विवेदी के मुताबिक तीन जुलाई 2025 को ही स्मार्ट मीटर बदला गया। भवन संख्या 19/734 है। उनके मुताबिक केबल पुराना ही लगा दिया गया है।

    वहीं, मडियांव के शेरवानी नगर निवासी शशि रंजन ने आरोप लगाया कि उनके परिसर का भी मीटर बदलकर स्मार्ट लगा दिया गया है लेकिन आर्मर्ड केबल नहीं लगाया है। अलीगंज में ई 3/28, सेक्टर-एच जगत बहादुर सिंह के यहां भी नया मीटर लगा है।

    यहां भी नई केबल नहीं लगाई गई है। पुरानी केबल के सहारे नया मीटर लगा दिया गया है। उपभोक्ता संजय सिंह के मुताबिक भवन संख्या 545 केए डी-710 न्यू पारा राजाजीपुरम में स्मार्ट मीटर लगाया लेकिन आर्मर्ड केबल नहीं लगा।

    यह चंद मामले हैं। इन उपभोक्ताओं ने दैनिक जागरण को ईमेल करके बताया कि उनके परिसर में स्मार्ट मीटर तो लगाया गया है लेकिन प्रबंधन जो मुफ्त आर्मर्ड केबल लगाने का दावा कर रहा है, उसे कार्यदायी संस्थाएं पालन नहीं करा रही है।

    यही हीं अर्जुनगंज के शीतला माता मंदिर के पास जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, उनके परिसर में अभी तक आर्मर्ड केबल लगाना तो दूर, सीलिंग सर्टिफिकेट नहीं दिए गए। यही हाल राजधानी के अन्य हिस्सों का है। कार्यदायी संस्था अभियंताओं व प्रबंधन पर हावी है, जिसके कारण उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हाे रहा है।

    अगर आपके परिसर में स्मार्ट मीटर लगाते वक्त आर्मर्ड केबल नहीं लगाया है और सीलिंग सर्टिफिकेट नहीं दिया है तो आप भी anshu.dixit @ lko.jagran.com पर ई मेल करके जानकारी दे सकते हैं। ई मेल करते वक्त अपना बिजली का खाता संख्या जरूर भेजे।