Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shri Krishna Janmashtami 2025 : उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री बोले- श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मथुरा में होगा भव्य आयोजन

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 07:42 PM (IST)

    Shri Krishna Janmashtami 2025 मथुरा-वृन्दावन में तीन दिन शहर के मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक भव्य शोभा यात्राएं निकलेंगी। उत्सव के दौरान पारंपरिक झांकियों सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विविध गतिविधियों के माध्यम से ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

    Hero Image
    श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मथुरा में होगा भव्य आयोजनः जयवीर

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ :  पर्यटन विभाग ने ब्रज क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मथुरा और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न मंचों पर एक हजार कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर इस वर्ष केवल मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और गोकुल में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

    उन्होंने बताया कि मथुरा-वृन्दावन में तीन दिन शहर के मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक भव्य शोभा यात्राएं निकलेंगी। उत्सव के दौरान पारंपरिक झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विविध गतिविधियों के माध्यम से ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं, मंदिरों को फूलों, फसाड लाइटिंग, रंगोली और दीपों से सजाया जा रहा है।

    15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। मंचों पर ब्रज और बुंदेलखंड के साथ-साथ राजस्थान व हरियाणा के लोक कलाकार नृत्य प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में राई, कच्छी घोड़ी और गुजरी नृत्य की विशेष झलक देखने को मिलेगी। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जन्माष्टमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।