Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम संस्कृति के सनातन नायक, अयोध्या पहुंंचे दैनिक जागरण परिवार का रामजन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया सम्मान

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 15 Mar 2022 01:42 AM (IST)

    श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को दैनिक जागरण परिवार की ओर से संकल्प राशि सौंपते हुए दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन महेन्द्र मोहन गुप्त ने ट्रस्ट के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां आने का अवसर देकर ट्रस्ट ने हम पर उपकार किया है।

    Hero Image
    महेन्द्र मोहन गुप्त ने कहा कि कोटि-कोटि रामभक्तों के लिए यह अप्रतिम-अविस्मरणीय समय।

    अयोध्या [जागरण संवाददाता]। करोड़ों जनभावनाओं की आस्था के केंद्र अयोध्या में सोमवार को प्रभु श्रीराम का नमन कर दैनिक जागरण परिवार भी धन्य हुआ। परिवार ने राम लला का दर्शन करने के साथ निर्माणाधीन मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी का सम्मान किया और दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन महेन्द्र मोहन गुप्त व प्रधान संपादक संजय गुप्त को निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को जागरण परिवार की ओर से संकल्प राशि सौंपते हुए दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन महेन्द्र मोहन ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यहां आने का अवसर देकर ट्रस्ट ने हम पर उपकार किया है। हम यहां आकर कृतार्थ हुए।

    उन्होंने कहा कि राम कण-कण में हैं और वह भारत की विराट चेतना का प्रतीक होने के साथ ही सभ्यता और संस्कृति के सनातन नायक हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के जिस यज्ञ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे बढ़ाया, अब वह शीघ्र पूरा होने को है। इससे अयोध्या का दिव्य रूप भी देखने को मिलेगा। मंदिर निर्माण में ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय की केंद्रीय भूमिका है।

    उन्होंने जिस संकल्प भाव से इसे आगे बढ़ाया वह स्तुत्य है। इसके साथ ही राम मंदिर के लिए सुदीर्घ संघर्ष का स्मरण करते हुए उन्होंने विहिप के शलाका पुरुष अशोक सिंहल को याद किया। कहा कि सिंहल ने ही आंदोलन को जनांदोलन का रूप दिया।

    इसी क्रम में जागरण के पूर्व प्रधान संपादक एवं अग्रज स्वर्गीय नरेंद्र मोहन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विचारों के प्रवाह से राम मंदिर के लिए लोगों की चेतना को झकझोरा। जनाकांक्षाओं को मुखर करने में उनका बड़ा योगदान रहा। गुप्त ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री दिनेश चंद्र के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

    इस अवसर पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं अयोध्या राजपरिवार के मुखिया बिमलेंद्र मोहन मिश्र, ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र, महापौर रिषिकेश उपाध्याय, रामकथा मर्मज्ञ मंदाकिनी रामकिंकर, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेशदास, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी उपस्थित रहे। दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्त, निदेशक शैलेंद्र मोहन गुप्त, देवेंद्र मोहन गुप्त, सुनील गुप्त, संदीप गुप्त एवं उनके स्वजन ने ट्रस्ट के सदस्यों का आभार जताया।