विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर ठगी में भी आया श्रद्धा दुबे का नाम, लखनऊ के फ्लैट पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस; 30 को होगी पेशी

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:23 PM (IST)

Shraddha Dubey Crime: लखनऊ के आरोपित अंकित जायसवाल ने कथित तौर पर ठगी की रकम से कार खरीदी और उसका पंजीकरण अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे के नाम पर कराया था।

श्रद्धा दुबे के लखनऊ के फ्लैट के मुख्य दरवाजे पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की नोटिस चस्पा

श्रद्धा दुबे के लखनऊ के फ्लैट के मुख्य दरवाजे पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की नोटिस चस्पा 

HighLights

  1. साइबर ठगी की रकम से श्रद्धा दुबे के नाम से खरीदी गई स्कोडा सुपर्ब कार

  2. लखनऊ से सहारनपुर तक फैले हैं हनी ट्रैपर के काले कारनामे

  3. साइबर ठग के पास मिली थी श्रद्धा दुबे की दिल्ली के नंबर की स्कोडा सुपर्ब कार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी के युवा व्यवसायी शिवा शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के काले कारनामे प्रदेश के अन्य शहरों में भी फैले हैं। श्रद्धा दुबे के खिलाफ साइबर ठगी का केस सहारनपुर में दर्ज है। इस केस में श्रद्धा दुबे को 30 अक्टूबर को सहारनपुर को कोर्ट में पेश होना है।

शिवा शर्मा की हत्या में फरार श्रद्धा दुबे के लखनऊ के फ्लैट के मुख्य दरवाजे पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की नोटिस चस्पा की गई है। जिसमें श्रद्धा दुबे को 30 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। लखनऊ के बालू अड्डा पर श्रद्धा दुबे के फ्लैट पर कोर्ट का नोटिस चस्पा किया गया है। इसी फ्लैट से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत हुई थी। इस मामले में श्रद्धा दुबे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। इस प्रकरण में वो दस दिन से फरार चल रही है।

शिवा शर्मा केस की आरोपी श्रद्धा दुबे का साइबर ठगी मामले से जुड़ा कनेक्शन सामने आया है। वर्ष 2024 के साइबर ठगी मामले में सहारनपुर में दर्ज मुकदमे के बाद अंकित जायसवाल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान अंकित से स्कोडा सुपर्ब कार बरामद हुई थी, जो दिल्ली नंबर की है और कथित तौर पर श्रद्धा दुबे के नाम पर पंजीकृत है। इस कार के संबंध में सहारनपुर कोर्ट से श्रद्धा दुबे के नाम नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।

Skoda Superb Car Dainik Jagran

भुगतान का झांसा देकर 90.59 लाख रुपये की साइबर ठगी

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपित श्रद्धा दुबे का कनेक्शन सहारनपुर से जुड़ा मिला है। श्रद्धा के नाम पर पंजीकृत स्कोडा कार सहारनपुर के साइबर क्राइम थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ी है। कार को 2024 में आयुष्मान योजना के तहत बकाया भुगतान कराने का झांसा देकर की गई 90.59 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच के दौरान जब्त किया गया था।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि लखनऊ के आरोपित अंकित जायसवाल ने कथित तौर पर ठगी की रकम से कार खरीदी और उसका पंजीकरण अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे के नाम पर कराया था। कार (डीएल 6सीएम 3920) का पंजीकरण दिल्ली के महिपालपुर क्षेत्र में कराया गया था।

2024 में सहारनपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के बकाया बिलों का भुगतान कराने का झांसा देकर परांकुर हास्पिटल से जुड़े सर्जन डा. प्रभात कुमार वर्मा से करीब 90.59 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने दिसंबर 2024 में लखनऊ से अंकित जायसवाल समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। तब से अंकित सहारनपुर जेल में बंद है। जांच में ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों की पड़ताल के दौरान स्कोडा कार का पता चला।

यह भी पढ़ें- 'CCTV चेक करो, मैं निर्दोष हूं', श्रद्धा दुबे ने तोड़ी चुप्पी; शिवा की मौत को बताया आत्महत्या

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि और तनवीर पर पुलिस ने बढ़ाया इनाम, दस दिन बाद भी खाली हाथ