विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाई तो मीडिया के सामने आई शिवा शर्मा की हत्यारोपित श्रद्धा दुबे, बताया बेकुसूर

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:36 PM (IST)

Shraddha Dubey Gave Bite to Media: लखनऊ से नौ अक्टूबर की रात से फरार श्रद्धा दुबे नेपाल से वीडियो संदेश ...और पढ़ें

HighLights

  1. मीडिया से श्रद्धा दुबे कह रही, शिवा शर्मा को हमने नहीं मारा

  2. इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : युवा कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में दस से लखनऊ पुलिस भले ही खाली हाथ हो, लेकिन मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे मीडिया को बाइट भी दे रही है। लखनऊ से नौ अक्टूबर की रात से फरार श्रद्धा दुबे नेपाल से वीडियो संदेश जारी करती है और रविवार को तो उसने मीडिया को बाइट भी दी।

लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे और उसके साथ भागे अन्य पर इनाम बढ़ा दिया है। अब इनामी राशि को 50-50 हजार रुपये कर दिया है। पहले यह 25-25 हजार रुपये थी। इसके साथ ही प्रकरण में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

इधर श्रद्धा दुबे पर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ा रही है और उधर श्रद्धा दुबे मीडिया में बयान दे रही है। श्रद्धा दुबे लखनऊ पुलिस को मिल नहीं रही है और पत्रकार ने श्रद्धा दुबे को खोज निकाला वो भी बिना सर्विलांस के। बड़े बड़े अपराधियों को पलक झपकते ही धर दबोचने वाली यूपी पुलिस श्रृद्धा दुबे के मामले में फेल क्यों हो रही है। एनआई को श्रृद्धा का इंटरव्यू मिल जाता है और पुलिस खाली हाथ।

नौ दिनों से फरार श्रद्धा दुबे मेकअप में मीडिया को दे रही बयान

जिस श्रद्धा को लखनऊ पुलिस की दर्जनों टीम तलाश रही वो तो ANI के माइक आईडी पर अपना बयान जारी कर रही है। राजधानी के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे का वीडियो बयान सामने आने के सनसनी फैल गई है। दावा किया जा रहा है कि नौ दिनों से फरार श्रद्धा दुबे मेकअप में मीडिया को बयान दे रही है, जबकि दूसरी तरफ लखनऊ पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, वही श्रद्धा दुबे खुलेआम मीडिया के सामने कैसे आ रही है। हत्या के आरोपों के बीच फरार श्रद्धा का इस तरह बयान देना केस को और हाईप्रोफाइल बना रहा है। अब सवाल सिर्फ श्रद्धा की गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि लखनऊ पुलिस की कार्यशैली का भी है। क्या पुलिस सिर्फ दबिश देती रही और आरोपी कैमरे पर बयान देती रही। क्या श्रद्धा दुबे ने पुलिस के इनामी ऐलान और सर्च ऑपरेशन दोनों की हवा निकाल दी।

श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की तेजी से तलाश 

लखनऊ पुलिस ने कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के बाद मीडिया को बताया कि श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की तेजी से तलाश की जा रही है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने सुल्तानगंज चौकी से बाहर आकर मीडिया से बातचीत में कहा कि तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी है। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी है।

हजरतगंज चर्चित कोतवाल विक्रम सिंह लाइन हाजिर

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने हजरतगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर का कारण नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि शिवा शर्मा हत्याकांड में लापरवाही और अभी तक नामजद आरोपी श्रद्धा दुबे व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण ही उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि और तनवीर पर पुलिस ने बढ़ाया इनाम, दस दिन बाद भी खाली हाथ

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे लखनऊ कोर्ट में कर सकती है सरेंडर, दो दिन पहले दी गई एप्लीकेशन