विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे लखनऊ कोर्ट में कर सकती है सरेंडर, दो दिन पहले दी गई एप्लीकेशन

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:33 PM (IST)

Shiva Sharma Murder Case: पुलिस की दस टीमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को तलाश रही हैं और ...और पढ़ें

शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे

शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे 

HighLights

  1. लखनऊ में कोर्ट के बाहर पुलिस मुस्तैद, नेपाल से भारत लौटी श्रद्धा दुबे

  2. श्रद्धा दुबे और उसकी बहन के खिलाफ जारी है गैर-जमानती वारंट

  3. बुर्के में नेपाल से महाराजगंज के रास्ते लौटी श्रद्धा, नेपाल सीमा से कोर्ट परिसर तक पुलिस की घेराबंदी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे को बहादुर पुलिस नौ दिन बाद भी पकड़ने में नाकाम रही।

इसी बीच कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उसकी तरफ से सरेंडर अर्जी दाखिल की गई है।
बहराइच के रुपईडीहा बार्डर से नेपाल भागने वाली श्रद्धा दुबे महराजगंज के रास्ते नेपाल से उत्तर प्रदेश लौटी है। अब वह आत्मसमर्पण की तैयारी में है। लखनऊ कोर्ट में उसकी सरेंडर एप्लीकेशन दो दिन पहले दाखिल गई थी। उसके चालक ने कोर्ट में श्रद्धा दुबे की तरफ से एप्लीकेशन दी है।

श्रद्धा दुबे नौ दिनों से फरार है। पुलिस की दस टीमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को तलाश रही हैं और तीनों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है और गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। श्रद्धा, रश्मि और तनवीर समेत अन्य आरोपित पुलिस से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर की करेंगे तो लखनऊ में कोर्ट परिसर के आस-पास भी पुलिस की टीमें मुस्तैद हैं।

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित और 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस की टीमों ने नेपाल सीमा से लेकर लखनऊ के कोर्ट परिसर तक घेराबंदी बेहद तेज कर दी है। श्रद्धा बुर्का पहनकर नेपाल के भैरहवा में एक होटल में ठहरी और महाराजगंज की भगवानपुर सीमा के रास्ते दोबारा भारत में प्रवेश किया।

सोनौली (महराजगंज) में जागरण के स्थानीय प्रतिनिधि के मुताबिक, बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सीमा की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर भी नजर रखी गई। टीम एक दुकान के कैमरे की रिकार्डिंग अपने साथ ले गई है। भैरहवा से बुर्का पहनकर निकलने और भगवानपुर सीमा के रास्ते भारत आने की आशंका के मद्देनजर टीमें नेपाल सीमा से सटे बाजारों में साक्ष्य जुटा रही हैं।

फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर संभावित लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। भगवानपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा ने नेपाल का एक मोबाइल नंबर लिया है। इसके जरिए वह मददगारों के संपर्क में है। उसने यह सिम अपने पुराने फोन में नहीं डाला है। ऐसे में पुलिस श्रद्धा को मदद पहुंचाने और उससे संपर्क में रहने वाले संदिग्धों की निगरानी कर रही है।

श्रद्धा को मामले से जुड़ी जानकारी देने वाले दो संदिग्ध भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सर्विलांस टीम की मदद से भी उन्हें तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपितों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

क्या था मामला

नौ अक्टूबर को बालू अड्डा चौराहे के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा की हत्या में आरोपित लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे चलती स्कॉर्पियो में फंसा लेती थी लड़के, इसके बाद करती थी वसूली

यह भी पढ़ें- शिवा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस आठ दिन बाद भी खाली हाथ, श्रद्धा दुबे नेपाल में रोज बदल रही ठिकाना