विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा शर्मा की हत्या में आरोपित लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे चलती स्कॉर्पियो में फंसा लेती थी लड़के, इसके बाद करती थी वसूली

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:44 PM (IST)

Shraddha Dubey Honey Trapper: पार्लर के मालिक की जानकारी जुटाने लगी और सात दिन में श्रद्धा ने सैलून के मालिक को फंसा लिया।

लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा की हत्या में बहन के साथ नामजद श्रद्धा दुबे हनी ट्रैपर

लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा की हत्या में बहन के साथ नामजद श्रद्धा दुबे हनी ट्रैपर 

HighLights

  1. स्कॉर्पियो चलाने वाले उसके ड्राइवर ने किया उसके लड़के ट्रैप करने का खुलासा

  2. टारगेट ट्रैप हो जाने के बाद वसूलती थी पेट्रोल से लेकर मेकअप तक के खर्चे

  3. दो-तीन ट्रांसजेंडर से भी श्रद्धा दुबे की दोस्ती, ट्रैप में करते थे मदद

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। युवा व्यवसायी और लिव इन पार्टनर शिवा शर्मा की हत्या में बहन के साथ नामजद श्रद्धा दुबे हनी ट्रैपर भी है। रायबरेली से आकर लखनऊ में श्रद्धा दुबे ने अपना रूप ऐसा बदला कि लोग दंग है। वो देर रात तैयार होकर पार्टी के लिए निकलती थी और मंहगे कैफे व क्लबों में जाकर रईसजादों से दोस्ती कर उनको हलाल करती थी। यह राज उसकी स्कॉर्पियो एन चलाने वाले ड्राइवर ने खोला है।

मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ब्यूटीशियन और वीआईपी गेस्ट जैसे तमगों के साथ राजधानी लखनऊ में बीते दस वर्ष से ट्रैपर के अपने धंधे को विस्तार दे रही श्रद्धा दुबे दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। लखनऊ पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है, जबकि लखनऊ की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

पेट्रोल से लेकर मेकअप तक के खर्चे वसूलती

मॉडल के रूप में विख्यात श्रद्धा दुबे तो चलती स्कॉर्पियो में शीशे नीचे कर लड़कों को फंसाती थी…। सात-सात दिन में किसी को भी सेट कर लेती थी। टारगेट ट्रैप हो जाने के बाद पेट्रोल से लेकर मेकअप तक के खर्चे वसूलती थी। श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो चलाने वाले ड्राइवर ने बताया है कि श्रद्धा देर रात तैयार होकर पार्टी के लिए निकलती थी। मंहगे कैफे और क्लबों में जाकर रईसजादों से दोस्ती करती थी।

शादी के बजाय कैफे और लॉउंज गई

ड्राइवर ने बताया कि एक दिन मैडम को ब्यूटी पार्लर जाना था, मैं उनके हजरतगंज वाले फ्लैट पर पहुंचा फिर वहां से उन्हें एक सैलून में ले गया। रात करीब 10:30 ब्यूटी पार्लर ने निकलने के बाद उन्हें वापस अपार्टमेंट ले गया। अपार्टमेंट पहुंचकर गाड़ी से उतरी और बोली- नीचे रुको, पांच मिनट में आ रही। इसके बाद लौटी तो शादी के बजाय विभूतिखंड में किसान बाजार में कैफे और लॉउंज के पास गई।

वहां पर बोली कि गाड़ी धीरे करके म्यूजिक बढ़ा दो। वह चाहती थी कि वहां से गुजरने वालों का इधर गाड़ी के अंदर ध्यान खिंचे। वह गाड़ी का शीशा हल्का नीच करके गाड़ी से बाहर देखती रहती और वहीं गाड़ी रुकवाती, जहां रईस लोग खड़े रहते। वहां पर रोज मुझे लेकर जाने लगी और ऐसा ही करती।

ब्यूटी पार्लर किसी के रिफरेंस के जरिये गई, मालिक को फंसाय

उसके पास देर रात एक आमिर नाम का व्यक्ति आता। इसके बाद रात 2:30 से तीन बजे के बीच मुझे हजरतगंज में छोड़कर वे दोनों चले जाते। ड्राइवर के मुताबिक, श्रद्धा तो ब्यूटी पार्लर किसी के रिफरेंस के जरिये गई थी। वहां से निकलते समय पार्लर का ओनर आया। पार्लर से निकलकर गाड़ी में बैठी। किसी को कॉल करके बोली कि वहां पर एक भी रुपया नहीं लगा। पार्लर का मालिक काफी पैसे वाला है, इसको फंसाते हैं। इसके बाद पार्लर के मालिक की जानकारी जुटाने लगी और सात दिन में श्रद्धा ने सैलून के मालिक को फंसा लिया।

दो ट्रांसजेंडर भी ‍उसके साथ

ड्राइवर ने बताया- एक रात वह हजरतगंज में मोती महल की तरफ ले गई। वहां पर दो ट्रांसजेंडर पहुंचे और इनकी गाड़ी में बैठ गए। वो दोनों भी कहीं से पार्टी करके आ रहे थे। इसके बाद तीनों आपस में काफी गंदी भाषा में बातचीत करने लगे। वो लड़कों को फंसाने और पैसे न देने पर मारने की बातचीत कर रही थी। उनकी बातों को सुनकर मैं सहम गया, लेकिन पैसों के लिए मुझे नौकरी तो करनी ही थी।

जब डीजल कम होने लगता तो, फोन करती और आ जाता पैसा

स्कॉर्पियो में जब डीजल कम होने लगता तो उनको जानकारी देता। इस पर श्रद्धा किसी को कॉल करके गाली देती। गंदी-गंदी भाषा का इस्तेमाल करती और बताती कि टंकी पर खड़ी हूं, अगर फुल नहीं हुई तो अंजाम बुरा होगा। टंकी पर तमाशा बना रहे हो। कुछ ही देर में पैसा आ जाता और गाड़ी की टंकी फुल हो जाती। श्रद्धा दुबे के नाम रजिस्टर्ड गाड़ी (नंबर 0111) बहराइच के रुपईडीहा में नेपाल बार्डर पर एक पार्किंग में खड़ी है। जहां से वो बहन और अन्य के साथ नेपाल भागी है।

यह भी पढ़ें- शिवा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस आठ दिन बाद भी खाली हाथ, श्रद्धा दुबे नेपाल में रोज बदल रही ठिकाना

यह भी पढ़ें- आठ दिन से खाली हाथ चंद घंटों में हाफ एनकाउंटर करने वाली UP Police, नेपाल में रिक्शे पर घूम रही श्रद्धा दुबे; Video Viral