विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि और तनवीर पर पुलिस ने बढ़ाया इनाम, दस दिन बाद भी खाली हाथ

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:36 PM (IST)

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और तनवीर भी फरार हैं। लखनऊ पुलिस पर जांच के नाम पर नाटक करने का आरोप लग रहा है।

श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और तनवीर भी फरार

श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और तनवीर भी फरार

HighLights

  1. शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे अपनी बहन और ड्राइवर के साथ दस दिन से फरार

  2. श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर पर अब 50-50 हजार रुपया इनाम

  3. सरेंडर करने की तैयारी में श्रद्धा दुबे, नेपाल भागने और फिर वापसी की चर्चा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी के बेहद चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में दस से खाली पुलिस ने मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे और उसके साथ भागे अन्य पर इनाम बढ़ा दिया है। पुलिस ने अब इनामी राशि को 50-50 हजार रुपये कर दिया है। पहले यह 25-25 हजार रुपये थी।

शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे को पुलिस अब तक पकड़ने में नाकाम रही। इसी बीच कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उसकी तरफ से सरेंडर अर्जी दाखिल की गई है। लखनऊ कोर्ट में उसकी सरेंडर एप्लीकेशन दो दिन पहले दाखिल गई थी।

उसके चालक तनवीर की ओर से कोर्ट में श्रद्धा दुबे की एप्लीकेशन दी गई है, जबकि वो उसके साथ ही फरार है। श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और तनवीर भी फरार हैं। लखनऊ पुलिस पर जांच के नाम पर नाटक करने का आरोप लग रहा है। लखनऊ पुलिस पर श्रद्धा को श्रद्धाभाव से तलाशने के आरोप लग रहे हैं।

इस दौरान लखनऊ में पुलिस ने रविवार को हजरतगंज थाना क्षेत्र की सुलतानगंज पुलिस चौकी में श्रद्धा दुबे के साथ फरार उसके ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर के भाई और बहन से पूछताछ की। इनसे बड़े पुलिस अधिकारियों ने करीब एक घंटा तक पूछताछ की।

पुलिस की दस टीमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर को तलाश रही हैं और तीनों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था, जो अब बढ़ा दिया गया है। इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। श्रद्धा, रश्मि और तनवीर समेत अन्य आरोपित पुलिस से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर की करेंगे तो लखनऊ में कोर्ट परिसर के आस-पास भी पुलिस की टीमें मुस्तैद हैं।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे लखनऊ कोर्ट में कर सकती है सरेंडर, दो दिन पहले दी गई एप्लीकेशन

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा की हत्या में आरोपित लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे चलती स्कॉर्पियो में फंसा लेती थी लड़के, इसके बाद करती थी वसूली