बहराइच के रूपईडीहा में दस अक्टूबर से खड़ी है हत्या की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो एन, तीन लोग भागे नेपाल
Shraddha Dubey: नौ अक्टूबर को लखनऊ में शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत हुई थी और दस को श्रद्धा दुबे के ...और पढ़ें
HighLights
श्रद्धा दुबे गलत कामों के बाद छुपने के लिए नेपाल को मानती है मुफीद
बहन और दोस्त के साथ नेपाल भाग गई श्रद्धा दुबे, लखनऊ पुलिस छान रही खाक
इंडो नेपाल बॉर्डर की प्राइवेट पार्किंग में खड़ी मिली श्रद्धा दुबे
सामने आए श्रद्धा दुबे के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से गहरे संबंध
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के बेहद चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस छह दिन बाद भी खाली हाथ है। बेहद रसूखदार और हत्या की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे का ही दबदबा है कि लखनऊ पुलिस 25 हजार का ईनाम घोषित करने के बाद खाली हाथ है। पचास के अधिक थाना पार करके श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि और एक मुस्लिम दोस्त के साथ दस अक्टूबर को ही नेपाल भाग गई।
आशंका है कि श्रद्धा अपनी बहन और दोस्त के साथ नेपाल भाग गई है। अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से गहरे संबंध रखने वाली श्रद्धा दुबे के बहराइच के रूपईडीहा के रास्ते नेपाल भागने के सुबूत मिले हैं। रूपईडीहा श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो एन कार इंडो नेपाल बॉर्डर की प्राइवेट पार्किंग में खड़ी मिली है। इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन श्रद्धा दुबे के नाम है। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि श्रद्धा दुबे दस अक्टूबर की सुबह 5:35 पर पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके भागी। उसके साथ एक महिला और एक पुरुष था। नौ अक्टूबर को लखनऊ में शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत हुई थी और दस को श्रद्धा दुबे के साथ बहन और दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसयूवी वाहन (संख्या यू पी 32 QD- 0111) बीते दस अक्टूबर से पार्किंग में खड़ी है। इससे श्रद्धा के बीते चार दिन पहले ही नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। वाहन मिलने की सूचना के बाद लखनऊ पुलिस भी बहराइच पहुंच रही है ।
नेपाल है श्रद्धा का मुफीद ठिकाना
नेपाल देश श्रद्धा दुबे की मुफीद पनाहगाह है। पुलिस की पूछताछ में श्रद्धा से जुड़े कई लोगों ने बताया कि उसका अकसर नेपाल आना जाना रहता था। वहां के कई लोगों से वह संपर्क रही है। इसके अलावा वहां कई नामचीन इवेंट कंपनी के संचालक और स्टेज-फैशन शो कराने वाले लोग श्रद्धा के करीबी थे। उनका श्रद्धा से अकसर मिलना जुलना था। पुलिस की रडार पर इवेंट कंपनी संचालक और स्टेज-फैशन शोर कराने वाले भी रडार पर हैं।
हिस्ट्रीशीटरों से भी श्रद्धा के संबंध
श्रद्धा दुबे सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं थी। उसका संबंध हिस्ट्रीशीटर्स से भी था। वह मुख्तार अंसारी गैंग से सीधे संपर्क का दावा कर लोगों पर धौंस जमाती थी और बात न मानने पर गैंग के गुर्गों से फोन करवाकर धमकियां दिलवाती थी। पुलिस की जांच में उसका मड़ियांव इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ बाबू से संपर्क सामने आया है। उसे मुख्तार अंसारी गैंग का करीबी गुर्गा माना जाता रहा है। श्रद्धा ने बाबू के आपराधिक नेटवर्क को ढाल बनाया था। किसी भी अपराधी से उसका गठबंधन ज्यादा दिन नहीं टिकता था और काम निकलते ही वह दूरी बना लेती थी। बाबू सिंह के अलावा श्रद्धा की जुल्फिकार के व्यक्ति के साथ भी तस्वीर सामने आई है। जुल्फिकार पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
श्रद्धा चलाती थी वसूली का संगठित रैकेट
श्रद्धा पर वसूली का एक संगठित रैकेट चलाने का भी आरोप है। वह पहले लोगों से दोस्ती गांठती, फिर उन्हें अपने घर बुलाती थी। उन पर घर में चोरी का झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कराने की धमकी देती और मोटी रकम ऐंठती थी। वह लोगों के साथ अपनी अंतरंग और निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी। जब कोई उससे पीछा छुड़ाना चाहता, तो वह तस्वीरों के जरिए कानूनी और सामाजिक बदनामी कर डर दिखाती थी। श्रद्धा दुबे की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस अब उसके संपर्क में रहे हिस्ट्रीशीटरों और मददगारों की लिस्ट खंगाल रही है।
आपत्तिजनक व नशीली वस्तुओं की होगी जांच
पुलिस और फोरेंसिक ने श्रद्धा के प्लैट से मिली तमाम नशीली वस्तुएं, उत्तेजनावर्धक वस्तुएं, दवाएं जांच के लिए भेजी है। इसके साथ ही तमाम एडल्ट ट्वाय और विदेशी शराब और कंडोम भी पुलिस को मिले हैं। सभी को फोरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
