विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा शर्मा की हत्या में वांछित मॉडल श्रद्धा दुबे के साथियों के साथ नेपाल भागने का संभावना, बहराइच में बार्डर के पास मिली कार

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:49 PM (IST)

Shraddha Dubey: शिवा शर्मा को लखनऊ में बालू अड्डा के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट की बालकनी से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

श्रद्धा की कार नेपाल सीमा पर लावारिस हालत में मिली ---मॉडल श्रद्धा दुबे

श्रद्धा की कार नेपाल सीमा पर लावारिस हालत में मिली ---मॉडल श्रद्धा दुबे

HighLights

  1. लिव-इन पार्टनर की मौत में वांछित श्रद्धा दुबे का छह दिन बाद भी कुछ पता नहीं

  2. श्रद्धा, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर पर 25-25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित

  3. लखनऊ के अलावा जयपुर और दिल्ली में स्टेज परफॉर्मेंस कर चुकी है श्रद्धा दुबे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई करोड़पति कारोबारी 28 वर्षीय शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी सुलझ नहीं सका। शिवा शर्मा की मौत के मामले में लिव-इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे, श्रद्धा की बहन रश्मि और श्रद्धा का दोस्त आमिर भी वांछित है। इनके नेपाल भागने का संभावना रुपईडीहा (बहराइच) नेपाल बॉर्डर पर कार मिलने के पुख्ता हो रही है।

बहराइच के रुपईडीहा में नेपाल बॉर्डर के पास श्रद्धा दुबे की कार लावारिस हालत में मिली। अब ‍उसके बहराइच के रास्ते नेपाल जाने की आशंका जताई जा रही है। कार मिलने के बाद मामले में जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।

शिव शर्मा मौत मामले में श्रद्धा दुबे के खिलाफ ब्लैकमेल और मारपीट के पारिवारिक आरोपों के आधार पर हत्या की एफआईआर कराई गई है। छह दिन से बहन और दोस्त के साथ फरार श्रद्धा की कार नेपाल सीमा पर लावारिस हालत में मिली है। उसके बहन रश्मि और आमिर के साथ नेपाल भागने की संभावना है। लखनऊ पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25-25 ₹ हजार का इनाम घोषित किया है। वह नेपाल भाग गई है।

लखनऊ की हाई प्रोफाइल मॉडल और प्रभावशाली शख्स श्रद्धा दुबे पर अपने लिव-इन पार्टनर और करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा को लखनऊ में बालू अड्डा के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट की बालकनी से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

शिवा की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया कि श्रद्धा ने उनके बेटे को कई दिनों से बंधक बना रखा था और वह लंबे समय से उसे प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धा शिवा को सिगरेट से जलाती थीं। मौत के वक्त शिव सिर्फ अंडरवियर में थे और उनके चेहरे पर लिपस्टिक के ढेर सारे निशान थे और शरीर पर कई चोटें थीं।

शिवा शर्मा 'वंदे मातरम चिकन' नाम की कपड़ों की दुकान और 'आंगन' नाम का रेस्टोरेंट चलाते थे। उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 141K फॉलोअर्स हैं। श्रद्धा कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नज़र आ चुकी हैं।

रंजना का आरोप है कि श्रद्धा के संबंध शिवपाल यादव जैसे नेताओं, सीनियर अफसरों और एस. श्रीसंत जैसे क्रिकेटरों से थे, और वह अपने इन हाई-प्रोफाइल संपर्कों की वजह से उनके बेटे को धमका रही थीं। पुलिस ने श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर दानिश के खिलाफ FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा की मौत का CCTV आया सामने, लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरते दिखे; फरार मॉडल श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें- बड़े सपने लेकर रायबरेली से लखनऊ आई थी श्रद्धा दुबे, करोड़पति बनने की चाह में दस वर्ष पहले पति को भी छोड़ा