Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Exit Polls: यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, इस 'सर्वे' के अनुसार घट रही सीटें! मायावती के सामने भी संकट

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 08:54 PM (IST)

    UP Exit Polls Result 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण की वोटिंग के बाद मीडिया में अलग-अलग सर्वें एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए हैं। इससे चुनाव आयोग के आधिकारिक नतीजों से पहले जनता का मूड भांपने में मदद मिलती है। लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Election Result) आने तक एग्जिट पोल्स के नतीजे सियासी चर्चाओं के केंद्र में रहेंगे।

    Hero Image
    यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, इस 'सर्वे' के अनुसार घट रही सीटें! मायावती के सामने भी संकट

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (UP Exit Polls 2024) लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण की वोटिंग के बाद मीडिया में अलग-अलग सर्वें एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए हैं। इससे चुनाव आयोग के आधिकारिक नतीजों से पहले जनता का मूड भांपने में मदद मिलती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Election Result) आने तक एग्जिट पोल्स के नतीजे सियासी चर्चाओं के केंद्र में रहेंगे। जानिए स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स द्वारा जारी किए सर्वे में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में किस दल को कितनी सीटें मिल रही है।

    स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स सर्वे एजेंसी द्वारा जारी किया गया सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। एनडीए अलायंस को यूपी में 58 से 66 सीटें तक मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इंडिया अलायंस को 14 से 22 सीटें मिल रही हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी का खाता भी नहीं खुल रहा है।

    2019 लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election) में उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा को 62 और अपना दल को दो सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। जबकि सपा को 05 और बसपा को 10 सीटें मिली थी।

    इसे भी पढ़ें: UP Exit Poll Result 2024: यूपी में सपा-कांग्रेस को होगा फायदा या भाजपा रचेगी नया इतिहास? पढ़ें एग्जिट पोल के नतीजें

    इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को मिल रहीं इतनी सीटें, अनिल बलूनी वाली सीट पर कर दी यह भविष्यवाणी