विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर भी जेल में ही रहेगी हत्यारोपित मॉडल श्रद्धा दुबे, 14 दिन बढ़ाई गई तीनों की न्यायिक हिरासत

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:35 PM (IST)

Shraddha Dubey: कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई।

रश्मि दुबे और मॉडल श्रद्धा दुबे

 रश्मि दुबे और मॉडल श्रद्धा दुबे 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : लिव इन पार्टनर और लखनऊ के बड़े कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे की इस बार की दीपावली जेल में बीतेगी। इस बार उसका त्यौहार पर जश्न मनाने के सपना टूट गया है।

बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के साथ लखनऊ जिला कारागर में बंद श्रद्धा दुबे और अन्य की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई है। इनकी न्यायिक हिरासत 31 अक्टूबर तक थी, लेकिन हत्या के मामले में पुलिस की पड़ताल जारी रहने के कारण अभी यह तीनों जेल में ही रहेंगे।
सिविल कोर्ट ने तीनों की ज्यूडिशियल कस्टडी 14 दिन के लिए बढ़ाई है। कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। इसके बाद तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई गई है। पुलिस ने अभी पूछताछ के लिए तीनों की रिमांड की मांग नहीं की।

यह भी पढ़ें- जेल में भी वीआईपी ट्रीटमेंट चाह रही हत्यारोपित मॉडल श्रद्धा दुबे, ठुकरा दी गई शुगर फ्री ब्लैक कॉफी की डिमांड

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड में शनिवार को हो सकता है सीन रिक्रिएशन, लखनऊ पुलिस ने की पूरी तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।