Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shaheed Diwas 2022 : योगी आदित्‍यनाथ ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को किया नमन, बोले- आपका बलिदान राष्ट्र सेवा के लिए करता रहेगा प्रेरित

    By Prabhapunj MishraEdited By:
    Updated: Wed, 23 Mar 2022 11:51 AM (IST)

    Shaheed Diwas 2022 भारत के इत‍िहास में 23 मार्च का दिन मां भारती के तीन वीर सपूतों के नाम दर्ज है। इस दिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को स्‍वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया था।

    Hero Image
    Shaheed Diwas 2022 : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

    लखनऊ, जेएनएन । देश में 23 मार्च का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन मां भारती के तीन वीर सपूतों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए फांसी के फंदे को मुस्‍कुराते हुए गले में पहन ल‍िया था। देश में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत के दिन को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी आदित्‍यनाथ ने शहीद दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए ल‍िखा क‍ि 'अपने त्याग व शौर्य से जन-जन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। आप सभी का सर्वोच्च बलिदान सभी को राष्ट्र सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।'

    अखिलेश यादव शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को किया नमन : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शहीद दिवस के मौके पर स्‍वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को नमन किया। अखिलेश ने ट्वीट कर ल‍िखा क‍ि 'अपने देशप्रेम और बलिदान से प्रेरणा की युग- युगांतर गाथा लिखने वाले महान क्रांतिकारी' शहीद - ए - आtम भगत सिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर आत्मिक नमन।'

    सपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने भी शहीद द‍िवस पर भारत माता के वीर सपूतों को नमन किया। ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'देश पर जान कुर्बान करने वाले क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद दिवस पर शत शत नमन।'

    भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने भी शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया। केशव प्रसाद ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा, 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाले क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी राजगुरु, सरदार भगत सिंह और सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सम्पूर्ण देश आपके बलिदान, साहस और शौर्य को नमन करता है।'

    Koo App

    अपने पराक्रम,शौर्य और आत्मोत्सर्ग से देश के जन-जन में स्वाधीनता की अलख जगाने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। #शहीद_दिवस

    View attached media content

    - Annapurna Devi (@Annapurna4BJP) 23 Mar 2022

    Koo App

    मां भारती की स्वतंत्रता के सपने को अपने लहू से सीचने वाले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन। अपने विचारों और देशभक्ति से उन्होंने एक राष्ट्र को आंदोलित तो किया ही, साथ ही भविष्य की पीढ़ियों को भी प्रेरित कर गए। #BhagatSingh #Rajguru #Sukhdev

    View attached media content

    - General V K Singh (@genvksingh) 23 Mar 2022

    Koo App

    मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के अमर सिपाही, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी, सुखदेव जी और राजगुरु जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

    View attached media content

    - सुरेश कुमार खन्ना (@SureshKKhanna) 23 Mar 2022

    Koo App

    शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के वो अमर प्रतीक है जिन्होंने न सिर्फ आज़ादी के लिए संघर्ष किया एवं अपने बलिदान से प्रत्येक देशवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलख जगा दी। ये कृतज्ञ राष्ट्र आपके बलिदान का युगों-युगों तक ऋणी रहेगा। #ShaheedDiwas

    View attached media content

    - Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) 23 Mar 2022

    Koo App

    मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले शहीद भगत सिंह जी, सुखदेव जी और राजगुरु जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। #ShaheedDiwas

    View attached media content

    - Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 23 Mar 2022

    comedy show banner
    comedy show banner