Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लो बिज किड्स प्रतियोगिता के विजेता बने शान व आदित्य, लखनऊ में देशभर से जुड़े प्रत‍िभागी

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 28 Dec 2020 01:17 PM (IST)

    प्रतियोगिता के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं थीं। महाराष्ट्र तेलंगाना पश्चिम बंगाल ओडिशा उत्तराखंड दिल्ली गुजरात असम पंजाब और उत्तर प्रदेश के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। इनमें से छह विजेता बने।

    Hero Image
    आइडिया को बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री के विशेषज्ञ से मार्गदर्शन मिलेगा।

    लखनऊ, जेएनएन। कोरोना काल में बच्चों की रचनात्मकता खूब देखने को मिली। उनकी सृजनशीलता काे उद्यमिता से जोड़ने के लिए फिक्की फ्लो ने फ्लो बिज किड्स प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं थीं। महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, दिल्ली, गुजरात, असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। इनमें से छह विजेता बने। 14 साल तक के आयुवर्ग में लखनऊ के आदित्य अग्रवाल, शान गर्ग और हैदराबाद के अवनीश इरीकी ने बाजी मारी। वहीं, 15-18 आयुवर्ग में उत्तराखंड के आदित्य चंद्र गुप्ता, मुंबई के राघव साबू और दिल्ली की अरिया मस्करा विजेता रहे। चयनित सभी छह विजेताओं को सर्टिफिकेट और दस हजार रुपये की नकद राशि के साथ ही अपने बिजनेस आइडिया को बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री के विशेषज्ञ से मार्गदर्शन मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजेताओं के चयन के लिए फेसबुक पर लाइव प्रतियोगिता हुई, जिसमें हर प्रतिभागी ने अपने बिजनेस आइडिया के बारे में बताया। ऑलिव ग्रुप के शेफ मन्नू चंद्रा, श्री राम स्कूल की संयुक्त उपाध्यक्ष वासवी भरतराम और कीवेंटरर्स के फाउंडर और डायरेक्टर अमन अरोड़ा निर्णायक मंडल में शामिल रहे। फिक्की मेंबर्स भी इसका हिस्सा बनीं। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की अध्यक्ष पूजा गर्ग के अनुसार हम भविष्य के विशेषज्ञ और उद्यमी तैयार करना चाह रहे। ये फ्यूचर प्रोफेशनल के लिए लॉन्चिंग प्लेटफाॅर्म जैसा है। महिलाओं के लिए तो फ्लो काम कर ही रहा। साथ में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी फ्लो नई बुलंदियां छू रहा।

    लखनऊ के चयनित विद्यार्थी

    शान गर्ग : सेंट फ्रांसिस कॉलेज, हजरतगंज में कक्षा छह के विद्यार्थी होने के साथ ही शतरंज में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हैं। चार साल की उम्र से चेस सीख रहे शान ने चेस एनलाइजर एप बनाने का आइडिया साझा किया। शान चेस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए काम करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने डमी वेबसाइट भी बनाई। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट के प्रशिक्षक शिल्पा मेहरा, जुनैद अहमद और नवीन कार्तिकेय शान के मेंटर हैं।

    आदित्य अग्रवाल : डीपीएस, शहीद पथ में कक्षा तीन के विद्यार्थी हैं। बड़ी बहन अनन्या बीटेक सेकेंड ईयर में हैं। अनन्या ने लॉकडाउन के दौरान भाई को कोडिंग सिखाई। फिर दोनों ने मिलकर यूट्यूब चैनल खोला। आदित्य कोडिंग संबंधी वीडियो बनाते हैं। चैनल को अच्छा रिस्पांस मिलने लगा है। 

    comedy show banner
    comedy show banner