Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान पहली प्राथमिकता, सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में दिए स्पष्ट निर्देश

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 08:52 AM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर 'जनता दर्शन' आयोजित किया, जहाँ उन्होंने प्रदेश भर से आए 65 से अधिक पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित और संतोषजनक समाधान करने का निर्देश दिया, यह सुनिश्चित करते हुए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि सरकार हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है, और सभी को न्याय मिलेगा। उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की और उन्हें आशीर्वाद दिया।  

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास में 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए 65 से अधिक पीड़ितों की समस्याएं सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और उन्हें अहसास कराया कि हर समस्या में सरकार उनके साथ खड़ी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भी दिए। कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है।

    जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, आंगनबाड़ी, कब्जा आदि से जुड़े अनेक मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 

    जनता की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सबको न्याय मिलेगा और सबकी पीड़ा दूर की जाएगी। 

    मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलार भी किया। उन्होंने बच्चों से बातें कीं, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चाकलेट-टाफी देकर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।