सपा में अखिलेश को दूसरा झटका, गायत्री बने राष्ट्रीय सचिव
समाजवादी पार्टी में अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नापसंदगी को दरकिनार किया जा रहा है। बड़ा सांगठनिक बदलाव करते हुए कल मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को राष्ट्रीय सचिव बना दिया है।
लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी की सरकार तथा संगठन के बीच चल रही रार अब सतह पर आ गई है। पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कल कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। प्रजापति को सीएम अखिलेश अपने कैबिनेट से बाहर कर चुके हैं। इसके बाद भी वह मंत्रिमंडल में वापसी करने में सफल रहे हैं।
समाजवादी पार्टी में अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नापसंदगी को दरकिनार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारुढ़ दल समाजवादी पार्टी ने एक और बड़ा सांगठनिक बदलाव करते हुए कल मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को राष्ट्रीय सचिव बना दिया है। अब सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पसंद-नापसंद को नजरअंदाज करते हुए प्रजापति को पार्टी में बड़ी जगह दी है।
3 साल में चौथी बार मंत्री बने थे गायत्री
फरवरी 2013 में मंत्रिमंडल का पहली बार विस्तार हुआ, तब गायत्री प्रजापति को सिंचाई राज्य मंत्री बनाया गया। जुलाई 2013 में राज्य मंत्री से प्रमोट होकर खनन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। जनवरी 2014 में कैबिनेट मंत्री बने और उन्हें खनन विभाग मिला। अखिलेश यादव ने 12 सितंबर 2016 को पहली बार करप्शन के आरोपों का सामना कर रहे गायत्री प्रजापति और राजकिशोर सिंह को एक घंटे के अंदर बर्खास्त कर दिया था।
यह भी पढ़ें- सपा घमासानः अखिलेश ने मुलायम को भेजी चहेते उम्मीदवारों की सूची
अखिलेश यादव ने गायत्री प्रजापति को इसी साल सितंबर महीने में मंत्री पद से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद पार्टी में हुए हाई प्रोफाइल सियासी ड्रामे के साथ ही मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बना दिया है। पार्टी में प्रजापति को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही अखिलेश यादव को एक बार फिर से झटका मिला है।
सपा सरकार में भूतत्व एवं खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था, लेकिन गायत्री को मुलायम का आशीर्वाद प्राप्त होने के कारण मुख्यमंत्री को उन्हें वापस मंत्रिमंडल में लेना पड़ा। मंत्रिमंडल में वापसी पर गायत्री को न सिर्फ कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला बल्कि परिवहन जैसा मलाईदार विभाग भी।
यह भी पढ़ें- दक्षिणा लेने के लिए साधु-संत कहां से लाएं एटीएम और क्रेडिट कार्ड- अखिलेश
सपा उन्हें पार्टी के अति पिछड़े वर्ग के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करती रही है। सत्रह अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए सपा की ओर से 2014-15 में निकाली गई यात्रा की अगुआई प्रजापति बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले गायत्री ने ही की थी। हाल ही में सपा सरकार ने 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देते हुए उन्हें अनुसूचित जाति को दी जा रहीं सुविधाएं देने का फैसला किया है। गायत्री को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सचिव बनाये जाने के फैसले को अति पिछड़ों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अमर सिंह पर आजम का एक और वार, कहा घर का भेदी लंका ढाए
इससे पहले भी गायत्री प्रसाद प्रजापति को समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह का संयोजक बनाया गया था। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सिरे से नापसंद नेता और पार्टी के राज्यसभा सांसद अमर सिंह को राष्ट्रीय महासचिव का पद सौंपा था।
लोकेश समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष : सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकेश भाटी को समाजवादी पार्टी छात्रसभा का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। वहीं उन्होंने ठाकुर अजीत सिंह को मथुरा का जिलाध्यक्ष नामित किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।