Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के लिए सपा ने जारी की प्रत्याशियों की नई लिस्ट, धर्मेंद यादव को आजमगढ़ से टिकट

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 06:19 PM (IST)

    Samajwadi Party लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस बार छह प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। बता दें क ...और पढ़ें

    Hero Image
    लोकसभा चुनावों के लिए सपा ने जारी की प्रत्याशियों की नई लिस्ट

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस बार छह प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सपा की ओर से जारी की गई ये पांचवी लिस्ट है। 

    पांचवी लिस्ट जारी

    समाजवादी पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार गौतमबुद्ध नगर से डॉ महेंद्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेन्द्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

    सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। चार अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरा चरण 07 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठां चरण 25 मई और सातवें चरण के लिए 01 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 04 जून 2024 को होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Chunav Date: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होगा चुनावी कार्यक्रम, जानें आपके शहर में कब होगी वोटिंग