Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SP Vs BJP: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को महंत अवैद्यनाथ के वंश का बताया

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 04:43 PM (IST)

    Akhilesh Yadav Alleges BJP For Dynasty Politics अखिलेश यादव के इस ट्वीट को तैयार करने में बड़ी मेहनत की गई है। उन्होंने देश के हर कोने से भाजपा के नेताओं और उनके बेटे-बेटी की तस्वीर लगाकर वंशवाद का आरोप जड़ा है।

    Hero Image
    Akhilesh Yadav Alleges BJP For Dynasty Politics:

    लखनऊ, जेएनएन। Akhilesh Yadav Alleges BJP For Dynasty Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को उनके अध्यात्मिक गुरु महंत अवैद्यनाथ (Mahant Avaidyanath) से जोड़कर अभद्र टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया फरार है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी आदित्यनाथ को महंत अवैद्यनाथ का वंशज बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लगातार वंशवाद का आरोप लगाने के क्रम में अब अखिलेश यादव ने मोर्चा संभाला है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और उनके पुत्र-पुत्रियों को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी पर वंशवाद का बड़ा आरोप लगाया है। आज अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाया है।

    अखिलेश यादव के इस ट्वीट को तैयार करने में बड़ी मेहनत की गई है। उन्होंने देश के हर कोने से भाजपा के नेताओं और उनके बेटे-बेटी की तस्वीर लगाकर वंशवाद का आरोप जड़ा है। का कनेक्शन

    अखिलेश यादव ने अपने इस ट्वीट में बीएस येदियुरप्पा और बेटे बीवाई राघवेंद्र के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बेट पंकज सिंह की फोटो भी लगाई है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और बेटे दुष्यंत सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और उनके बेटे जयंत सिन्हा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया व उनकी बेटी वसुंधरा राजे सिंधिया की फोटो लगाया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ उनके बेटे अभिषेक सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी की फोटो लगाकर भाजपा को सही मायने में वंशवाद वाली पार्टी बताया है।

    अखिलेश यादव ने इसी में गोरखपुर के पूर्व सांसद महंत अवैद्यनाथ की फोटो के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को लगाकर उनको भी वंशवाद से जोड़ दिया है। महंत अवैद्यनाथ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आध्यात्मिक गुरु हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की आयु में अप्रैल 2020 में निधन हो गया था, उनकी माता सावित्री देवी अपने पुत्रों के साथ पौढ़ी गढ़वाल के पंचुर गांव में रहती हैं।

    अखिलेश यादव ने भाजपा पर तो वंशवाद का आरोप लगाया है, लेकिन उनका कुनबा तो भारत की राजनीति में सैफई से नई दिल्ली तक पांव पसारे है। इनके घर से कई सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष हुए हैं।