सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने Budget 2026-27 से किसान, गरीब और गांव को बताया गायब, सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया
Akhilesh Yadav on Budget 2026-27: अखिलेश यादव ने कहा कि असली बजट वही होता है जो पेश होने के बाद ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा के सदस्य अखिलेश यादव
HighLights
अखिलेश यादव बोले, केवल पांच प्रतिशत रईसों को लाभ पहुंचाने वाला बजट
बुलेट ट्रेन की लागत पर भी सपा के सुप्रीमो ने उठा दिया सवाल
डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ : संसद भवन में रविवार को भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट पेश किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा के सदस्य अखिलेश यादव भी सदन में मौजूद थे। सदन में जाने से पहले ही अखिलेश यादव ने कहा था कि बजट से कोई उम्मीद नहीं है और बजट पेश होने के बाद भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्रीय सरकार के बजट 2026 को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बजट को अदृश्य लोगों और देख के पांच प्रतिशत रईसों को लाभ पहुंचाने वाला बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब निर्मला सीतारमण भाषण पढ़ रही थीं तब पीएम मोदी मेज थपथपा रहे थे। उन्हें नहीं पता कि सोना-चांदी कितना महंगा हो गया और सेंसेक्स क्रैश हो गया है।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह बजट आम जनता, किसानों व गरीबों के लिए नहीं बल्कि सरकार के खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बजट से किसान, गरीब और गांव गायब हैं, जबकि बुलेट ट्रेन की लागत दोगुनी होकर दो लाख करोड़ तक पहुंच गई है।
अदृश्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाला
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इवेंट कराने वाली पार्टी है। इससे किसी सुधार की उम्मीद मत करिए। यह बजट पहले से तय था कि किसे लाभ पहुंचाना है। यह उन अदृश्य लोगों के लिए है जो पर्दे के पीछे से सरकार चलाते हैं। देश की 95 प्रतिशत आबादी का नहीं केवल पांच प्रतिशत रईसों का बजट है।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के विकास को गति देगा Budget 2026-27, इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर किसानों-महिलाओं तक फोकस
बुलेट ट्रेन को लेकर हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि जो बुलेट ट्रेन एक लाख करोड़ में बननी थी उसकी लागत अब दो लाख करोड़ पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश को इस बजट में एक भी नया एक्सप्रेसवे नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- नाम तो बड़े-बड़े… बस दर्शन छोटे न हो तो बेहतर, Budget 2026-27 पर बसपा सुप्रीमो मायावती का केंद्र पर निशाना
कंपनियां हजारों करोड़ का मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन जनता को महंगी बिजली मिल रही है। उन्होंने मुझसे इस बजट पर नंबर देने के लिए मत कहिए। अगर नंबर लेना है तो किसी किसान के पास जाइए वह बताएगा कि उसकी जेब में क्या आया।
