सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- उत्तर प्रदेश सरकार ने पैसों के भार से डूबा दिया विचार
Akhilesh Yadav: लखनऊ के जेपीएनआईसी को प्राइवेट हाथों में सौंपने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इस स्थान को ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया
HighLights
जय प्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ के जेपीएनआईसी पहुंचे अखिलेश यादव।
लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने उनको देश का सच्चा क्रांतिकारी बताया।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशल सेंटर (जेपीएनआईसी) में जाकर लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने उनको देश का सच्चा क्रांतिकारी बताया।
अखिलेश यादव ने कहा कि जय प्रकाश ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया और उनके मूवमेंट से परिवर्तन हुआ, वो समाजवाद की विचारधारा लेकर चले। जय प्रकाश जी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की आजादी के अन्य नायकों के साथ काम काम किया। भाजपा तो लोकनायक के स्मारक को बेच रही है, ये किसी सेनानी को नहीं मानती है।
लखनऊ के जेपीएनआईसी को प्राइवेट हाथों में सौंपने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इस स्थान को पैसों के भार में सरकार ने डूबा दिया। इनके लिए विचार बड़ा नहीं है। पैसे की खनक के आगे इन्होंने विचार को बेच दिया। इस सरकार के लोग कभी भी किसी स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान नहीं कर सकते, ये आजादी के आंदोलन में साथ नहीं थे।
सपा मुखिया ने इसके बाद योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार में बैठे लोग पीड़ा देने वाले लोग हैं और ये जितना पीड़ा देंगे उतना PDA बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होना तय है। इस सरकार के पास 45 से 50 दिन ज्यादा नहीं बचे हैं।
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अखिलेश यादव को चुनाव में आमने-सामने होने की चुनौती को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे। हाता नहीं भाता ये तो पता ही होगा आपको। जो दूसरों को चुनौती देते फिर रहे हैं एक रंगी लोग, क्या उन्हें वह वीडियो नहीं दिखाई दे रहा है कि एक बेटी के साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ये हिटलर से सीख कर आए हैं।
