सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-उनके लिए हमारा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी
CM Yogi Adityanath Vs Akhilesh Yadav: सपा मुखिया ने आगे लिखा और बाकी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
HighLights
अखिलेश बोले-अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराना मुश्किल नहीं
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर में दी अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में आयोजित एक सभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी तो सपा मुखिया ने भी पलटवार किया।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर अपने पोस्ट से भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।सीएम योगी आदित्यनाथ को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है। पवन का झोंका आएगा अंहकार सब उड़ जाएगा। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या।
सपा मुखिया ने आगे लिखा और बाकी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने अहंकारियों को सरेआम दुखी मां का अपमान करते हुए देखा है। अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नही कि अयोध्या में आपकी तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।
