सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की जातिगत जनगणना की मांग, बोले-इससे खुलेगा सामाजिक न्याय का रास्ता
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश मांग कर रहा है कि जातिगत जनगणना ...और पढ़ें
HighLights
लखनऊ से दिल्ली रवाना होते समय मीडिया से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की वार्ता
भाजपा पर लगाया आरक्षण छीनने और स्कूल बंद करवाने का आरोप
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में शुरू जनगणना पर बड़ा सवाल उठाया है। लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव मीडिया से वार्ता कर रहे थे। अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली रवाना हुए हैं, जहां कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक होनी है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश मांग कर रहा है कि जातिगत जनगणना हो और जातिगत जनगणना होगी तो सामाजिक न्याय का रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा डर के कारण जातिगत जनगणना से पीछे भाग रही है। उसको सत्ता गंवाने का डर सता रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तो वो पार्टी है जिसने आरक्षण छीना, नौकरियों में आरक्षण छीना, स्कूल बंद कर दिए और जितनी भी सरकारी नौकरियां मिलनी चाहिए थी, उसके पेपर लीक करवा दिए। ये वो सरकार है जो सामाजिक न्याय के राज के रास्ते पर नहीं चलना चाहती है, लोगों के रोजगार छीन रही है। इनसे आप क्या उम्मीद करोगे। वे जातिगत जनगणना करवाएं और आबादी के आधार पर सभी को उनका अधिकार दिलवा दें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर उन्होंने कहा कि एक योगी से उम्मीद ये की जाती है कि वो सच बोले। सच्चा संत वो होता है जो जनता को गुमराह न करे, सच्चा संत सच्चाई के साथ अपनी बात रखता है, दूसरे के दुख को अपना दुख समझे, साजिश ना करे। मगर यह तो सबसे जुदा संत हैं।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए कांग्रेस से साथ सीट बंटवारे को लेकर कहा कि अभी सीट शेयरिंग को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। INDIA गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। एक-दूसरे का सम्मान करते हुए हम सीटों का तालमेल बिठा लेंगे। सबसे बेहतरीन उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।