विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सांसद प्रियंका गांधी के साथ चार अन्य करेंगे समाजवादी पार्टी के साथ बैठक, कांग्रेस ने तय किया नाम

Published: Mon, 16 Nov 2026 01:41 PM (GMT+05:30)

Congress Final Name of Delegation: समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कल होने वाली बैठक के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।

नई दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक

नई दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक 

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ सीटों का संख्या तय करने का लेकर मंगलवार को बैठक

  2. प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपालगोपाल के साथ यूपी कांग्रेस के तीन नेता तय करेंगे सीटों का नंबर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगी कांग्रेस अब सीटों को संख्या पर बात कर रही है। समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कल होने वाली बैठक के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीते दिनों कांग्रेस की ओर से सीटों की संख्या सार्वजनिक करने के बाद बाद अब दोनों पार्टियां आधिकारिक रूप से सीटों की संख्या तय करेंगी। समाकांग्र कगठबंधन तो तय हो गया है, अब सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में मंथन जारी है। समाजवादी पार्टी के साथ सीटों की संख्या पर बात करने के लिए कांग्रेस ने वार्ता में शामिल होने वाले नेताओं के नाम को फाइनल कर लिया है।

नई दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद पांच सदस्यों का नाम तय किया है, जो मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ सीट बंटवारे को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद सीटों के बंटवारे के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।

इस कमेटी में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और केरल से वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपालगोपाल, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को शामिल किया गया है।

दिसंबर के पहले हफ्ते से प्रचार शुरु करेंगे राहुल व प्रियंका गांधी

नई दिल्ली में बैठक में शामिल उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार और संगठन को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि दिसंबर के पहले हफ्ते से उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा तो हिंदुवाद का एजेंडा लेकर चलती है, लेकिन कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लड़ती है।

यह भी पढ़ें- सपा के साथ गठबंधन की सीट संख्या तय करने को लेकर कांग्रेस की नई दिल्ली में बैठक, शीर्ष नेतृत्व और यूपी के नेता कर रहे मंथन

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का 26 नवंबर को 'चलो दिल्ली' कार्यक्रम टला, संविधान दिवस के लिए क्या है राहुल का नया प्लान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।