विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समाजवादी पार्टी ने घोषित की कांग्रेस से सीट बंटवारे की वार्ता करने वाली कमेटी, रामगोपाल यादव इसके मुखिया

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:17 PM (GMT+05:30)

SP-Congress Seat Sharing Meeting: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीट बंटवारे को लेकर समितियों के स्तर पर बातचीत की तैयारी है और दोनों दलों के बीच सीटों के दावों को लेकर मतभेद सामने आए हैं। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से सीट शेयरिंग को लेकर चार सदस्यीय कमेटी गठित की। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को चार सदस्यों का नाम घोषित किया। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव को कमेटी का प्रमुख बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे पर चर्चा करने के लिए रविवार को चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस समिति का गठन किया है।

इसमें राज्यसभा सदस्य और पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्यामलाल पाल, गाजीपुर से लोकसभा सदस्य राजीव राय और शामली के कैराना से लोकसभा सदस्य इकरा चौधरी को रखा गया है। यह समिति अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत और चर्चा करेगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीट बंटवारे को लेकर समितियों के स्तर पर बातचीत की तैयारी है और दोनों दलों के बीच सीटों के दावों को लेकर मतभेद सामने आए हैं। सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के लिए सपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी समितियां तैयार की हैं। दोनों पार्टियों के बीच 23 से 25 नवंबर 2026 के बीच बैठकों का प्रस्ताव है।

कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर पांच सदस्यीय पैनल बनाया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 181 सीटों पर दावा किया है और सपा को 15 दिसंबर तक अंतिम निर्णय लेने की समय सीमा दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस की प्रस्तावित सूची में पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड की सीटें शामिल हैं, जिनमें सपा के मौजूदा विधायकों वाली 22 सीटें भी बताई गई हैं। सपा के 334 सीटों के दावे और 2022 में जीती या दूसरे स्थान पर रही सीटों पर समझौता न करने के रुख से सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान की स्थिति बनी है।

यह भी पढ़ें- सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश का बड़ा बयान, यूपी चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर इस स्ट्रेटजी पर करेंगे काम

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने किया बड़ा एलान, 26 नवंबर को लखनऊ में निकालेगी 'संविधान रक्षा यात्रा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।