सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अखिलेश का बड़ा बयान, यूपी चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर इस स्ट्रेटजी पर करेंगे काम
अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे पर नरम रुख दिखाया, कहा कि चर्चा उन सीटों पर होगी जो कांग्रेस जीत सकती है।
-1795260583290_m.webp)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव। फोटो: सोशल मीडिया
HighLights
सीट बंटवारे पर अखिलेश ने दिखाया नरम रुख।
भाजपा के नारे 'राधे-राधे' पर कसा तंज।
सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म करने का वादा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा और कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे में खींचतान चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने थोड़ा नर्म रुख दिखाया है। सपा प्रमुख ने कहा कि कई सीटें ऐसी हैं, जो कांग्रेस जीत सकती है, इसी पर चर्चा होगी। सपा प्रमुख ने भाजपा के चुनावी नारे ‘राधे-राधे कमल खिला दे’ पर तंज करते हुए कहा कि दो दिन बैठकर भाजपा वालों ने ये नारा बनाया, उनको पता है कि कमल मुरझा रहा है, इसलिए राधे-राधे कर रहे हैं।
अखिले ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा पदाधिकारी की तरह काम करने का भी आरोप लगाया। इस दाैरान पूर्व मंत्री उत्पल राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कसाना व अवधेश चौहान सहित कई नेता सपा में शामिल हुए।
शनिवार को सपा मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि कहते हैं कि विदा करते समय भी राधे-राधे कहा जाता है। इनकी विदाई होने वाली है। गठबंधन को लेकर कहा कि बात सीट बंटवारे की नहीं, जीत की है। जो जहां जीतेगा, उसके हिस्से में सीट जाएगी। हालांकि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चाओं के सवाल को टाल दिया। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग, भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है।
अलग से होगी वार्ता
सपा के बूथ स्तर के नेता वोट बनवाएं, जब बूथ जीतेंगे तभी सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ वोट कटने वाले बयान पर कहा कि आयोग के दबाव में अब मुख्यमंत्री कुछ नहीं बोल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी पुलिस और कुछ अधिकारी भाजपा के लिए काम कर हैं।
बहुत से अधिकारी 10 सालो से एक ही कुर्सी पर बैठे है। ऐसे अधिकारियों को हटाने के लिए सभी विधायकों, विधान परिषद सदस्यों आदि के हस्ताक्षर से आयोग को पत्र भेजा जाएगा। कुंडा में रामकथा के सवाल पर कहा कि सपा रामायण मेला कराती थी। गोरखपुर प्रकरण के प्रश्न पर कहा कि दो दिन के शोक के बाद इस विषय पर अलग से वार्ता करेंगे।
अग्निवीर योजना खत्म करने का वादा, युवाओं से संवाद को बनाई वेबसाइट
सपा प्रमुख ने सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म करने का वादा किया। वहीं पार्टी की ओर से युवाओं के साथ संवाद के लिए अखिलेश सुन रहे हैं, नाम से एक वेबसाइट भी लांच की गई।
यह भी पढ़ें- गोंडा में 652 कर्मियों के कंधों पर 14 लाख उपभोक्ताओं को रोशन करने का भार, 2298 पद खाली
इस पर युवाओं से सुझाव-शिकायतें मांगी गई हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी का प्रचार विज्ञापन दिखाकर लाठी हारेगी, लैपटाप जीतेगा, नारा भी दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।