विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस ने किया बड़ा एलान, 26 नवंबर को लखनऊ में निकालेगी 'संविधान रक्षा यात्रा'

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:30 AM (IST)

कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में 'संविधान रक्षा यात्रा' निकालेगी। इसका उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है।

राहुल गांधी

राहुल गांधी

HighLights

  1. कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान रक्षा यात्रा निकालेगी।

  2. यात्रा लखनऊ में नेहरू भवन से आंबेडकर प्रतिमा तक जाएगी।

  3. चुनाव आयोग पर नियंत्रण और मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान दिवस पर संविधान रक्षा यात्रा निकालेगी। यात्रा नेहरू भवन से शुरू होकर हजरतगंज स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के वोट की बुनियाद पर ही प्रजातंत्र खड़ा है और वोट के अधिकार की रक्षा करना संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है।

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर यात्रा के संयोजक व कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया और उज्ज्वल रमण सिंह ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठनों, युवाओं और संविधान में आस्था रखने वाले सभी लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की।

सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग को अपने नियंत्रण में रखने का प्रयास कर रही है। दिसंबर 2023 के कानून के जरिये चुनाव आयुक्तों की चयन समिति से मुख्य न्यायाधीश को हटाकर एक मंत्री को शामिल कर लिया गया।

उन्होंने एसआईआर के तीन चरणों में 13.39 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा किया। उप्र पंचायत और विधानसभा की मतदाता सूचियों के अंतर तथा 66 लाख मतदाताओं के नाम गायब होने का आरोप लगाया।

तनुज ने कहा कि संविधान और प्रजातंत्र की बुनियाद एक वोट है। वोट का अधिकार छीनने का अर्थ दोनों को कमजोर करना है। उन्होंने बाबा साहब आंबेडकर की चेतावनियों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक वोट बचाना ही संविधान बचाना है।

यह भी पढ़ें- यूपी में मेडिकल कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए बनेगा 'UP-MCEI' इंडेक्स, गुणवत्ता सुधार पर योगी सरकार का जोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।