गोमती नगर घटना पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाए आरोप, कहा- चिह्नित सभी आरोपितों के माता-पिता का नाम भी जारी करें
Akhilesh Yadav On BJP Government Update News पवन यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। कहा कि उसे फंसाया है। बारिश के दौरान जब तमाम लड़के लोगों पर पानी फेंक रहे थे युवती से छेड़छाड़ की थी। वह उस समय घटनास्थल पर ही मौजूद नहीं था। इसके बाद अखिलेश ने भी कहा कि पवन को गलत फंसाया गया है। उसे घबराने की जरूरत नहीं है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। गोमतीनगर में बारिश के दौरान युवती से छेड़खानी के आरोपित पवन यादव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस के पास सीसीटीवी कैमरे हैं। पुलिस एक-एक दोषी को चिह्नित करे। इन सभी आरोपितों के माता-पिता के साथ नाम जारी करना चाहिए। गुस्से के साथ मुख्यमंत्री सिर्फ दो नाम लेकर कह रहे थे कि बुलेट ट्रेन चलना चाहिए। उनको सभी नाम उसी तरह लेने चाहिए। भाजपा के खास लोगों के नाम उस सूची में शामिल हैं।
सपा प्रमुख महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर विधानभवन के सामने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गोमतीनगर मामले में पुलिस की ओर से दिए गए जवाब पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
भाजपा पीडीए के सामने नहीं टिक सकती
सपा अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर कहा कि लोधी समाज पीडीए परिवार का अंग है। लोधी समाज का समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान है। भाजपा पीडीए के सामने टिक नहीं सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा के पास हुनर है, उनके साथ सभी संस्थाएं भी हैं, जो उन्हीं की बातें करती हैं।
अखिलेश यादव ने कहा, कि उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा अधिकारियों के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है। इसीलिए अधिकारियों को हटाया जा रहा है। उनकी पोस्टिंग हो रही है। इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग से करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ा सवाल बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी है। इस अवसर पर विधायक डा. मुकेश वर्मा विधायक, पूर्व विधाक सुंदर लाल लोधी, उर्मिला राजपूत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अखिलेश सरकार में भी पवन पर दर्ज किया गया था मुकदमा
गोमतीनगर में ताज होटल कारीडोर के पास 31 जुलाई को बारिश के दौरान हुड़दंग और छेड़छाड़ करने के आरोपी पवन यादव पर पहले भी मुकदमे दर्ज थे। यह मामला फिर से इसलिए चर्चा में आ गया, क्योंकि पवन यादव के बचाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान जारी किया गया है लेकिन पुलिस की जांच में बता चला कि पवन अखिलेश यादव की सरकार में ही जेल गया था।
पानी में छेड़छाड़ के फोटो हुए थे वायरल।
जेल भी जा चुका है पवन यादव
वर्ष 2016 सपा सरकार में गोमतीनगर पुलिस ने पवन यादव को अवैध असलहे के साथ पकड़ा था। थाने में पवन यादव के खिलाफ आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था वह जेल भी भेजा गया था। छेड़छाड़ के आरोपित पवन यादव के खिलाफ गोमतीनगर और विभूतिखंड में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गोमतीनगर में बलवा और मारपीट का मुकदमा जनवरी 2017 में दर्ज हुआ था। इसके बाद 2019 में मारपीट और पथराव का मुकदमा, 2022 में भी मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पवन ने समिट बिल्डिंग में भी मारपीट कर पथराव किया था। उसके खिलाफ विभूतिखंड थाने में वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज हुआ था।
ये भी पढ़ेंः 'मैं मुसलमान विधायक हूं, इसलिए बोलने से रोका', नफीस अहमद के आरोप से आजमगढ़ में एमपी धर्मेंद्र यादव के सामने हंगामा
यूपी की सियासत तेज
इंटरनेट मीडिया पर यह बात प्रसारित होते ही सियासत और तेज हो गई। लोग तरह-तरह के सपा पर कमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने लिखा कि लखनऊ पुलिस ने हुड़दंग और छेड़छाड़ के आरोपित को क्लीन चिट दे दी है। इसके बाद लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने भी अपना वर्जन जारी करते हुए कहा कि गोमतीनगर प्रकरण में पवन यादव के विरुद्ध पूरे साक्ष्य हैं। साक्ष्यों के आधार पर विधिपूर्ण कार्रवाई की गई है। आरोपित के विरुद्ध स्थानीय स्तर पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज है। बारिश के दौरान हुड़दंग और छेड़छाड़ के मामले में साक्ष्य के आधार पर विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।आरोपित को क्लीनचिट नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती की लाइव स्ट्रीमिंग, मंदिर में 600 लोग करेंगे दर्शन
सीसी फुटेज में शामिल है आरोपित
पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक आरोपित पवन यादव घटनास्थल पर भी मौजूद था। सीसी फुटेज में भी वह है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की थी। न्यायालय से पवन के खिलाफ जारी है डी डब्ल्यू वारंट एसीपी गोमतीनगर विकास जायसवाल मुताबिक उक्त सभी मामलों में पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पवन यादव गोमतीनगर में 2017 में दर्ज मारपीट और पथराव के मामले में कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था। पवन के खिलाफ विशेष न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने डी-डब्ल्यू वारंट जारी किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।