विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव 2027: दिल्ली में प्रमोद तिवारी के आवास पर सपा-कांग्रेस की अहम बैठक, पहली चरण की 60 सीटों पर चर्चा

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:28 PM (IST)

Congress-SP Seat Sharing Meeting:  दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पहले चरण की बातचीत में 181 सीटों की सूची में से 60 सीटों पर ही चर्चा होगी।

बैठक में शामिल होने जाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव

बैठक में शामिल होने जाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पिता के आवास पर पहली बैठक

  2. कांग्रेस की पांच और समाजवादी पार्टी की चार सदस्यीय समिति कर रही मंथन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के साथ मैदान में उतरेंगे। गठबंधन फाइनल होने के बाद दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पहले चरण की बातचीत सोमवार को दिल्ली में हो रही है। पहले दिन 181 सीटों की सूची में से 60 सीटों पर ही चर्चा होगी।

सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस व सपा की पहली बैठक सोमवार को हो रही है। यह बैठक समाजवादी के समर्थन के कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के आवास पर हो रही है। समाजवादी पार्टी के चार नेता राम गोपाल यादव, इकरा चौधरी, राजीव राय और श्याम लाल पाल आज कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत के लिए एक बैठक में शामिल हुए हैं।

यह बैठक कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हो रही है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए दोनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे पर बातचीत के सिलसिले में, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर पहुंचे।

गठबंधन की बैठक पर भाजपा क्यों परेशान: प्रमोद

समाजवादी पार्टी के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत से पहले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुझे यह आवास दिया गया है। यह पार्टी का आवास है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे को लेकर एक बैठक हो रही है। हम आज यहां बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में मिल रहे हैं। यह तय हुआ है कि सीट-बंटवारे पर बातचीत आपसी सम्मान और स्नेह की भावना के साथ आगे बढ़ेगी। यह हमारे गठबंधन का मामला है तो फिर भारतीय जनता पार्टी इसे लेकर इतनी परेशान क्यों हो रही है।

दोनों दलों ने सीटों के बंटवारे पर विचार-विमर्श करने के लिए समितियों का गठन किया है। कांग्रेस की समिति में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका वाड्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के साथ उत्तर प्रदेश विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी को शामिल किया गया है।

समाजवादी पार्टी ने बैठक के लिए रविवार को चार सदस्यीय समिति गठित की है। इसके मुखिया समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव हैं। इस समिति के सदस्य सपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा हसन को रखा है।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के निवास पर बैठक में फिलहाल जीतने वाली सीटों पर चर्चा की जाएगी। दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने समिति को जीतने वाली और जातीय समीकरणों के हिसाब से सीटों पर विचार-विमर्श करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी ने घोषित की कांग्रेस से सीट बंटवारे की वार्ता करने वाली कमेटी, रामगोपाल यादव इसके मुखिया

यह भी पढ़ें- सांसद प्रियंका गांधी के साथ चार अन्य करेंगे समाजवादी पार्टी के साथ बैठक, कांग्रेस ने तय किया नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।