Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sadhna Gupta Death : मुलायम सिंह यादव के आवास पर सीएम योगी ने किया साधना गुप्ता का अंतिम दर्शन, नेताजी को दी सांत्वना

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 10 Jul 2022 10:36 PM (IST)

    Cremation Of Sadhna Gupta उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार रविवार को पिपराघाट पर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की।

    Hero Image
    Cremation Of Sadhna Gupta : मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता

    लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपराघाट पर हुआ। साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था और उनकी पार्थिव देह को देर रात करीब डेढ़ बजे लखनऊ लाया गया। मुलायम सिंह यादव के आवास देर रात से ही अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के आवास पर जाकर उनकी साधना गुप्ता की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करके उनको सांत्वना दी। सीएम योगी आदित्यनाथ शोक संवेदना व्यक्त करने मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचे, जहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी मुलायम सिंह के आवास पहुंचकर साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिनेश शर्मा ने कहा कि साधना गुप्ता गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहती थीं और उनका जाना अपूर्णीय क्षति है।

    समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पर शिवपाल सिंह यादव देर रात से ही हैं। विक्रमादित्य मार्ग पर उनके आवास पर अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिम्पल यादव, उनके बेटे अर्जुन यादव तथा शिवपाल सिंह यादव की पत्नी भी मौजूद रहे। अपर्णा बिष्ट यादव तो साधना गुप्ता की पार्थिव देह के पास डटी रहीं। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। 

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव दिन में करीब दस बजे लखनऊ में मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचे। प्रो. रामगोपाल यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की। प्रयागराज से भाजपा की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी भी मुलायम सिंह यादव के आवास पर करीब दस बजे पहुंची। उन्होंने साधना गुप्ता की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का लंबा राजनैतिक जीवन है। उनके साथ तो मेरे पिता जी के समय से पारिवारिक रिश्ते हैं। नेता जी की पत्नी साधना गुप्ता का निधन बेहद दुखद है। मैंने आज परिवार के लोगों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। परिवार गमगीन है भगवान परिवार को शक्ति प्रदान करें।