विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sadhana Gupta Death: शादी के चार साल बाद साधना गुप्ता का हुआ था तलाक, 2003 में मुलायम सिंह यादव ने दिया था पत्नी का दर्जा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2022 04:11 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2022 05:35 PM (IST)

Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhna Gupta मुलायम सिंह यादव के साथ प्रेम करने वाली साधना गुप्ता उम्र में उनसे ...और पढ़ें

Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhna Gupta :
Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhna Gupta :

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। साधना गुप्ता से देश के बड़े राजनेता मुलायम सिंह यादव को प्रेम हो गया था। समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता रहीं साधना गुप्ता का विवाह के सिर्फ चार वर्ष बाद ही फर्रुखाबाद निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता से तलाक हो गया था। वह अपने पुत्र प्रतीक यादव के साथ ससुराल को छोड़कर औरैया आ गईं थीं।

मुलायम सिहं यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। उनकी वर्ष 1980 में मुलायम सिंह यादव से पहली बार मुलाकात हुई थी। साधना गुप्ता इसके बाद शादी भी हो गई, लेकिन पति के साथ ज्यादा दिन नहीं बनी और चार वर्ष बाद ही उनका तलाक हो गया था। मुलायम सिंह यादव के साथ प्रेम करने वाली साधना गुप्ता उम्र में उनसे 20 वर्ष छोटी थीं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मालती देवी के ही बेटे हैं।

मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता हैं। साधना गुप्ता मूलत: औरैया जिले की बिधूना तहसील की निवासी थीं। वर्ष 1986 में उनकी शादी फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था। प्रतीक यादव के जन्म के करीब दो वर्ष बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए। इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नजदीक आती गईं।

मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। तब साधना गुप्ता ही मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। एक बार इलाज के दौरान एक नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी। उस समय वहां मौजूद साधना ने नर्स को रोक दिया। मुलायम सिंह यादव को यह बात पता चली तो वह साधना गुप्ता से बेहद प्रभावित हुए। इसके बाद से दोनों के रिश्ते और प्रगाढ़ होते चले गए। जब मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तक साधना गुप्ता लखनऊ आकर रहने लगीं। उनको भी सरकारी आवास आवंटित कराया गया। इसके बाद वर्ष 2003 में मुलायम सिंह यादव की पत्नी मालती देवी के निधन के बाद साधना गुप्ता को नेताजी ने सार्वजनिक तौर पर अपनी पत्नी का दर्जा दिया।

साधना गुप्ता के कारण अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से काफी नाराज भी हुए थे। अखिलेश यादव के उनकी सौतेली मां और भाई से अच्छे संबंध नहीं हैं। सार्वजनिक तौर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव कभी अपने पिता के दूसरे परिवार के साथ नजर नहीं आते हैं।

समाजवादी पार्टी में भी मुश्किल दौर 2017 में तब शुरू हुआ था जब प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। उस दौरान परिवार में मचे घमासान का असर अखिलेश यादव की सरकार पर भी देखने को मिला था। उस दौरान कई फैसले परिवार की ओर से बदले जा रहे थे। जिसको लेकर अखिलेश यादव काफी नाराज हो रहे थे। मुलायम सिंह के कुनबे में घमासान के कारण साधना गुप्ता का नाम काफी चर्चा में रहा था। उस दौरान भी इंटरनेट मीडिया पर भी यह वायरल हो रहा था कि परिवार में चल रही खींचतान का कारण साधना गुप्ता और उनकी बहू अपर्णा यादव थी। 

यह भी पढ़ें: Sadhna Gupta : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन