यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP RTE Admission: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त एडमिशन को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू होगा प्रोसेस
लखनऊ के निजी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत नए सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर अंत या ...और पढ़ें

HighLights
- आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू |
- आधार कार्ड अनिवार्य किया गया |
- पांच चरणों में होगी प्रवेश प्रक्रिया |
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। निजी विद्यालयों में आरटीई ( शिक्षा का अधिकार ) के तहत नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर के आखिर या दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष आवेदन की शुरुआत दिसंबर से हुई थी, लेकिन इस बार संशोधित शासनादेश के अनुसार सत्र शुरू होने से चार माह पहले ही प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
वहीं, इस सत्र में आरटीई के तहत बचे हुए प्रवेश की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। अब तक प्रदेश में करीब 1.40 लाख बच्चों का दाखिला हो चुका है। आरटीई में आवेदन के लिए इस बार बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
ऐसे में अभिभावकों को समय रहते बच्चों का आधार कार्ड बनवा लेना चाहिए। आरटीई के अंतर्गत इस बार पांच चरणों में प्रवेश प्रक्रिया चलाई जाएगी। वहीं, प्रदेश के 99 प्रतिशत निजी विद्यालयों की पोर्टल पर मैपिंग पूरी हो चुकी है। यानी अब लगभग सभी निजी स्कूल आरटीई पोर्टल पर दिखाई देंगे।
