Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा की चुनावी तैयारियों को धार देगा संघ, पार्टी की क्लस्टर बैठकों में शामिल होंगे संघ के प्रतिनिधि

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 11:50 AM (IST)

    Lok Sabha Election भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की धार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी जुटेगा। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा की सभी क्लस्टर बैठको ...और पढ़ें

    Hero Image
    लोकसभा की चुनावी तैयारियों को धार देगा संघ, पार्टी की क्लस्टर बैठकों में शामिल होंगे संघ के प्रतिनिधि

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की धार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी जुटेगा। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा की सभी क्लस्टर बैठकों में संघ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने बुधवार को राजधानी में अवध क्षेत्र की समन्वय बैठक की। देवां रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय और संघ के अवध क्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा के अनुकूल में हैं परिस्थितियां'- सह सरकार्यवाहक

    बैठक में संघ के सह सरकार्यवाहक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राष्ट्र विरोधी ताकतें सक्रिय हो गई हैं। हमें इन ताकतों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भाजपा के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं।

    लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के लिए यह सुअवसर है। हमें इस बार लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतनी है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को 20 क्लस्टर में बांटा है। अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा की चुनावी तैयारियों को बल देने के लिए पार्टी की क्लस्टर बैठकों में संघ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।