Car Accident : लखनऊ में रात ढाई बजे पूरी रफ्तार से कार दौड़ा रहा था नौजवान,दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Lucknow Road Accident चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार में फंसे सार्थक और युवती को निकालकर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सार्थक के परिवारीजन ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इंकार किया।। वहीं हादसे से पोल पर लगा साइनएज बोर्ड भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ : तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे 25 वर्षीय सार्थक पहवा स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठे। उनकी कार शनिवार देर रात करीब ढाई बजे गोमतीनगर में अंबेडकर पार्क चौराहे पर लगे साइनएज बोर्ड के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार करीब पांच से छह गुलाटी खाकर पलटी। हादसे में कार सवार सार्थक की मौत हो गई। वहीं, साथ में बैठी एक युवती घायल हो गई।
लखनऊ में 25 साल का नौजवान दौड़ा रहा था फुल स्पीड में कार। एक गलती पड़ी भारी, हो गई दर्दनाक मौत। pic.twitter.com/lgEt1xkGc8
— Ammar Khan (@AmmarSageer) September 3, 2023
गोमतीनगर इंस्पेक्टर के मुताबिक सार्थक पहवा निरालानगर के रहने वाले हैं। देर रात वह लोहिया पार्क की ओर से कार चलाते हुए तेज रफ्तार से आए। एकाएक कार चौराहे पर लगे साइनएज बोर्ड के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पांच से छह गुलाटी खा गई।
चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार में फंसे सार्थक और युवती को निकालकर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां, डाक्टरों ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सार्थक के परिवारीजन ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इंकार किया।। वहीं, हादसे से पोल पर लगा साइनएज बोर्ड भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। नगर निगम ने रविवार दोपहर उसे ठीक कराया।
CCTV में कैद हुआ हादसा
हादसा पास में लगे एक सीसी कैमरे में कैद हो गई। कार तेज रफ्तार से आती दिखी। इसके बाद पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार कई गुलाटी खाई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।